Breaking News in Hindi

उत्तरकाशी में महसूस किए गए भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 2.9 रही तीव्रता

उत्तरकाशीः उत्तराखंड के उत्तरकाशी में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 2.9 मापी गई है। हालांकि अभी तक कोई जनहानि की सूचना प्राप्त नहीं हुई है।

जानकारी के मुताबिक, उत्तरकाशी के यमुनाघाटी में देर रात 3 बजकर 49 मिनट पर भूकंप से धरती डोल गई। जिले के तहसील पुरोला, बड़कोट, मोरी में भी भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। भूकंप का केंद्र बड़कोट स्यालना के जंगलों में जमीन से 5 किमी. नीचे था। वहीं भूकंप का समय कम था, लेकिन झटका तेज़ था। इस के चलते गहरी नींद में सोए हुए लोग जागे और तुरंत बाहर की तरफ भागे।

बता दें कि उत्तरकाशी में भूकंप के ये झटके इसी साल कई बार लग चुके हैं। इस समय पहाड़ी क्षेत्र पहले से ही बारिश और भूस्खलन से जूझ रहा है। इसके अतिरिक्त कई स्थानों पर दरार की वजह से दहशत है, ऐसे में भूकंप का भी आना लोगों के लिए और भी डर की वजह बन रहा है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप