Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
UP में दोपह‍िया वाहनों के ल‍िए न‍ियमों में बड़ा बदलाव, 3 महीने के लिए लाइसेंस भी हो सकता है सस्‍पेंड... लालू ने कह दी दिल की बात, अब क्या करेंगे तेजस्वी, तेज प्रताप की घर वापसी फाइनल? UP राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर ट्रैफिक रोके बिना ग्रीन कॉरिडोर बनेगा, किसान पथ तक होना है निर्माण। बांदा परिवहन विभाग में फिटनेस का खेल! पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय...

उत्तर पश्चिम पाकिस्तान में आतंकी हमले में 4 पुलिसकर्मियों की मौत, 16 घायल

पाकिस्तान के अशांत खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में मंगलवार को एक थाने पर आतंकवादियों के हमले में कम से कम चार सुरक्षाकर्मी मारे गये और 16 घायल हो गये। पुलिस ने यह जानकारी दी। आतंकवादियों ने दक्षिण वजीरिस्तान कबायली जिले की सीमा से लगे अशांत डेरा इस्माइल खान जिले में दरबान थाने पर हमला किया। आतंकवादियों ने विस्फोटकों से लदे वाहन से थाने की इमारत में टक्कर मार दी और फिर मोर्टार से हमला किया।

पुलिस ने कहा कि हमले के बाद सुरक्षा बलों और हमलावरों के बीच गोलीबारी में कम से कम चार सुरक्षाकर्मी मारे गए और 16 घायल हो गए। ‘एआरवाई न्यूज’ चैनल के मुताबिक, मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने दो आतंकवादियों को भी मार गिराया। पुलिस के अनुसार, हमले के बाद पुलिस की नयी टुकड़ियों को घटनास्थल पर भेजा गया। हमले के कारण जिले के अस्पतालों में आपातकाल घोषित कर दिया गया जबकि सभी स्कूल और कॉलेज बंद कर दिए गए।
इससे पहले  नवंबर महीने में भी पाकिस्तान के मियांवली के एयरबेस पर फिदायीन हमला हुआ था। आत्मघाती हमलावरों सहित भारी हथियारों से लैस 9 आतंकी पंजाब के मियांवली स्थित पाकिस्तान वायु सेना के अड्डे में घुस गए थे. दोनों तरफ से जबरदस्त फायरिंग हुई, जिसमें  9 आतंकी ढेर हो गए थे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.