Breaking News in Hindi

उन्नाव में ट्रक और बस सामने से टकराए, भीषण हादसे में 5 की मौत, कई घायल

उत्तर प्रदेश के उन्नाव में एक यात्रियों से भरी बस तेज रफ्तार ट्रक से टकरा गई. इस हादसे में बस में बैठे कई यात्री घायल हो गए हैं वहीं 5 लोगों की मौके पर ही मौत की खबस सामने आई है. हादसे की सूचना पुलिस को दी गई जिसके बाद पुलिस और रेस्क्यू टीम तुरंत मौके पर पहुंचे हैं. पुलिस ने घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से बाहर निकाला और इलाज के लिए नजदीकी हॉस्पिटल भेजा है.

जानकारी के मुताबिक यह हादसा उन्नाव के सफीपुर कोतवाली के जमालुद्दीन गांव के पास हुआ है. बताया जा रहा है कि जिस वक्त टक्कर हुई उसकी आवाज दूर-दूर तक सुनाई दी. टक्कर इतनी भयंकर थी कि बस के परखच्चे उड़ गए हैं. फिलहाल यात्रियों को बस से निकाला गया है. बस और ट्रक की भिड़ंत के बाद रास्ते से जा रहे कुछ वाहन वाले रुक गए. उन्होंने पुलिसकर्मियों के साथ बस के अंदर फंसे यात्रियों का रेस्क्यू किया.

बताया जा रहा है कि बस के अंदर बैठे 5 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई है, जबकि 15 से ज्यादा गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं. यह हादसा उन्नाव-हरदोई मार्ग पर हुआ है. फिलहाल पुलिस ने मृतकों के शव को बरामद कर लिया और उन्हें पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है. वहीं मृतकों की शिकाख्त करके पुलिस उनके परिजनों से संपर्क साधने में लगी हुई है.

हर तरफ मची चीख-पुकार

बता दें कि डग्गामार बस और ट्रक की सीधी भिड़ंत की वजह से बस के परखच्चे उड़ गए. बस के अंदर बैठे यात्रियों में चीख-पुकार मच गई. कोई घायल तो कोई अपने बाजू वाले को देखकर घबरा रहा था. स्थानीय लोगों ने एक-एक करके जिंदा और मृतक लोगों को बस के अंदर से निकाला. इस दौरान पुलिस ने सभी को इलाज के लिए हॉस्पिटल में भर्ती किया है. फिलहाल घायलों के उचित इलाज की व्यवस्था की जा रही है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप चीनी के दाम बढ़ने की मुख्य वजह क्या है ? लोअर बर्थ के नीचे सामान पर किसका हक? योगी आदित्यनाथ सरकार ने 52 प्रमुख नेताओं को दी बुलेटप्रूफ जैकेट, कीमत 10 लाख रुपए....