Breaking News in Hindi

बिहार में बड़ा हादसा, चुनावी ड्यूटी पर जा रही बस में ट्रक ने मारी टक्कर, 2 जवानों की मौत, 15 घायल

बिहार के गोपालगंज जिले में रविवार को भीषण सड़क हादसा हो गया. चुनावी ड्यूटी पर तैनात सुरक्षाकर्मियों की बस और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई. बस में सवार दो जवानों की मौत हो गई. हादसे में 15 जवान गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. लोकसभा चुनाव की ड्यूटी के लिए ये जवान बस से सुपौल जा रहे थे.

इस मामले की अधिक जानकारी देते हुए गोपालगंज के एसपी स्वर्ण प्रभात ने कहा कि इन जवानों की ड्यूटी लोकसभा चुनाव पर लगाई गई थी. वे दोपहर का भोजन करने के लिए नेशनल हाइवे के किनारे एक ढाबे पर रुके हुए थे. तभी एक तेज रफ्तार ट्रक ने बस को पीछे से टक्कर मार दी. इस हादसे में दो जवानों की जान चली गई. 10-15 जवान घायल हुए हैं. सभी का इलाज किया जा रहा है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले...