Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
PM मोदी का 76वां जन्मदिन आज, बोले आशीर्वाद सेवा का संकल्प मजबूत करता है BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास

उमरिया के चंदिया में चलती बाइक पर गिरी आकाशीय बिजली, एक की मौत; दो झुलसे

उमरिया। चंदिया के नौगजा क्षेत्र के दर्रिहा रेलवे फाटक के पास चलती बाइक पर बिजली गिरने से उस पर सवार एक युवक की मौत हो गई जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से झुलस गए। कामिल खान उम्र 37 वर्ष की घटना स्थल पर मृत्यु हो गई। चंदिया के दूसरे हिस्से में बिजली गिरने की एक अन्य घटना में 30 बकरियों की मौत होने की जानकारी भी सामने आई है।

जिला अस्पताल में घायलों का उपचार जारी

चंदनिया निवासी दो अन्य साथी अज़ीमुल्लाह खान उम्र 35 एवम साकिब खान उम्र 28 वर्ष गंंभीर रूप से झुलस गए हैं। घटना के बाद दोनों घायलों को पहले चंदिया अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार कर 108 की मदद से जिला अस्पताल रेफर किया गया है। दोनों ही घायलों का अभी भी उपचार किया जा रहा है।

चंदनिया से आए थे तीनों

ये तीनों साथी जिले के शहडोल सीमा के पास स्थित ग्राम चंदनिया के थे, जो किसी निजी काम से ग्राम रोझिन जा रहे थे, तभी चंदिया से रोझिन के बीच तीनों साथी आकाशीय बिजली की चपेट में आ गए। बाइक पर बिजली गिरने की यह अपनी तरह की अनोखी घटना है। स्वजनों को सूचना दे दी गई है। पुलिस ने मामले को जांच में ले लिया है।

ग्राम बांसा में 30 बकरियों की मौत

बिजली गिरने की एक अन्य घटना में ग्राम बांसा में तीस बकरियों की भी मौत हो गई है। इस बारे में जानकारी देते हुए बांसा निवासी बहोरि साहू ने बताया कि गांव के ही कुछ लोग अपनी बकरियों को चराने पिपरहा हार में गए हुए थे। इसी दौरान आकाश में बादल गरजने लगे और बिजली चमकने लगी। ऐसा होता हुआ देख कर अपनी बकरियों को जंगल से वापस घर की तरफ लाने के लिए जैसे कि एकत्रित किये उसी समय बिजली गिर गई और 30 बकरियों की मौत हो गई। ये सभी लोग इन्ही बकरियों से अपना जीविकोपार्जन करते थे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.