Breaking News in Hindi

डिंडौरी में सोहेल खान गिरफ्तार, 13 साल की आदिवासी बालिका से 3 दिन तक करता रहा दुष्कर्म

डिंडोरी। मध्य प्रदेश के डिंडोरी जिले के शाहपुरा में नाना-नानी के घर में रहकर पढ़ाई कर रही 13 साल की आदिवासी बालिका के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी सोहेल खान को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस ने बताया कि बालिका शहपुरा स्थित नाना-नानी के घर में रहती है। उसी मोहल्ले में आरोपी सोहेल खान, उम्र 18 वर्ष अपनी बुआ के घर में रहकर एक दुकान में काम करता है।

किशोरी को बहला-फुसलाकर ले गया था

  • आरोपी 25 अगस्त को किशोरी को अपने घर बहला फुसलाकर ले गया था। इसके बाद कई दिन तक दुराचार करता रहा।
  • इस दौरान परिजन लड़की को खोजते रहे। 27 अगस्त को पीड़िता के नाना सोहेल के घर पहुंचे और वहां पीड़िता को देखा।
  • नाना लड़की को लेकर घर आ गए। इस दौरान पीड़िता ने खुद के साथ हुए दुराचार की घटना को सभी को बताई।
  • नाना ने पीड़िता को थाना शहपुरा लाकर घटना की जानकारी दी। पुलिस ने सोहेल के खिलाफ केस दर्ज किया।

आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू

यह मामला कुछ दिनों तक छिपा कर रखा गया। मामला उजागर होने के बाद आरोप प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है। आरोपित के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की जा रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप चीनी के दाम बढ़ने की मुख्य वजह क्या है ? लोअर बर्थ के नीचे सामान पर किसका हक? योगी आदित्यनाथ सरकार ने 52 प्रमुख नेताओं को दी बुलेटप्रूफ जैकेट, कीमत 10 लाख रुपए....