Breaking News in Hindi

ऋषभ पंत अपने करियर से तो नहीं खेल रहे? रोहित शर्मा के साथ दिखा टेंशन देने वाला सीन

IPL 2024 तो चल ही रहा है. लेकिन, 10 टीमों के इस दंगल में जो एक खिलाड़ी सबका ध्यान खींचे है वो हैं ऋषभ पंत. इसकी भी कई सारी वजहें हैं. कुछ दिल्ली कैपिटल्स से जुड़ी और कुछ टीम इंडिया के हित से. IPL का 17वां सीजन खत्म होते ही T20 वर्ल्ड कप 2024 की रणभेरी बज उठेगी, जहां ऋषभ पंत भारत की कामयाबी में एक अहम किरदार प्ले करते दिख सकते हैं. कार एक्सीडेंट वाली घटना के बाद पंत एक साल से भी ज्यादा समय के लिए क्रिकेट से दूर रहे हैं. IPL 2024 में ही उनकी वापसी हुई है. ऐसे में उनकी परफॉर्मेन्स और फिटनेस दोनों पर निगाह बनाए रखना जरूरी है.

पर, क्या जो दिख रहा है उसे देख लगता है कि सब कंट्रोल में है? या फिर ऋषभ पंत IPL खेलकर अपने करियर के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं? हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं क्योंकि मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच होने वाले मुकाबले से पहले प्रैक्टिस ग्राउंड से रोहित शर्मा के साथ जो उनकी तस्वीरें सामने आई हैं, वो कुछ और ही कहानी कहती दिख रही हैं.

सब ठीक तो ऋषभ पंत के घुटने पर पट्टी क्यों?

दिल्ली कैपिटल्स फ्रेंचाइजी की ओर से शेयर किेए गए वीडियो में पहली नजर में आपको शायद सब अच्छा लगे. क्योंकि, ऋषभ पंत के चेहरे पर खुशी है. रोहित शर्मा के साथ उनका फन मूमेंट भी चालू है. लेकिन, जैसे ही नजर पंत के उस घुटने की ओर जाती है, जिसका ऑपरेशन हुआ था, कई सारे सवाल उठ खड़े होते हैं. ऋषभ पंत के जिस घुटने की सर्जरी हुई होती है, उस पर वो पट्टी बांधे दिखते हैं.

टीम इंडिया के नजरिए से पंत का फिट रहना जरूरी

अब ऋषभ पंत ने पट्टी क्यों बांध रखी है? क्या उन्हें अभी थोड़ी तकलीफ है या फिर उन्होंने ऐसा डॉक्टर की सलाह पर किया है? ये तो वही बता सकते हैं. लेकिन अगर तकलीफ जैसी कोई बात हुई तो बेहतर यही होगा कि वो IPL में ब्रेक लेते दिखें. क्योंकि आगे अभी T20 वर्ल्ड कप है, जहां उनकी देश को सबसे ज्यादा जरूरत पड़ने वाली है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले...