Breaking News in Hindi

एमपी – गुजरात बॉर्डर पर पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, बस चेकिंग के दौरान सवा करोड़ रुपए और 22 किलो चांदी पकड़ी

झाबुआ। मध्य प्रदेश के झाबुआ जिले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। यहां पर पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान एक बस में सवा करोड़ से अधिक रुपए और 22 किलो ग्राम चांदी पकड़ी है। पुलिस और एसएसटी की टीम ने यह कार्रवाई की है। आपको बता दें कि शुक्रवार की रात को इंदौर से राजकोट जाने वाली राहुल ट्रेवल्स की बस को पुलिस ने रोका एफएसटी और एसएसटी टीम बस की चेकिंग कर रही थी।

जब टीम ने बस की डिक्की को खोला तो उसमें एक थैला पुलिस को दिखाई दिया। जिसके बाद पुलिस ने जब उसको देखा तो उसमें रुपए और चांदी रखी हुई थी। इस थैले में एक करोड़ 28 लाख रुपए नगद और 22 किलो 365 ग्राम चांदी पुलिस को मिली है।

इतनी बड़ी रकम और चांदी का कोई भी मालिक बस में नहीं मिला वहीं बस ड्राइवर को भी इसके बारे में कोई जानकारी नहीं थी। पुलिस ने चांदी और नगदी को जिला ट्रेजरी में अधिकारियों की सुरक्षा में जमा करा दिया है। फिलहाल पुलिस अभी इस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
UP में दोपह‍िया वाहनों के ल‍िए न‍ियमों में बड़ा बदलाव, 3 महीने के लिए लाइसेंस भी हो सकता है सस्‍पेंड... लालू ने कह दी दिल की बात, अब क्या करेंगे तेजस्वी, तेज प्रताप की घर वापसी फाइनल? UP राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर ट्रैफिक रोके बिना ग्रीन कॉरिडोर बनेगा, किसान पथ तक होना है निर्माण। बांदा परिवहन विभाग में फिटनेस का खेल! पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय...