Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
PM मोदी का 76वां जन्मदिन आज, बोले आशीर्वाद सेवा का संकल्प मजबूत करता है BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास

मध्यप्रदेश में बड़ा सड़क हादसा, ट्रक व मोटरसाइकिल की भयानक टक्कर में दो युवकों की मौत

नेशनल डेस्कः मध्यप्रदेश के सागर जिले के जैसीनगर थाना क्षेत्र के सागर-सिलवानी मार्ग पर आज ट्रक और मोटर साइकिल की आमने सामने भिड़ंत में दो युवकों की मौत हो गई।

पुलिस सूत्रों के अनुसार जैसीनगर से मोटर साइकिल आ रहे वीरेन्द्र (35) और संजू अहिरवार (27) की हिन्नखेडा पहाडी के पास सिलवानी की ओर से आ रहे ट्रक से भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में मोटर साइकिल सवार दोनों युवको की मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर विवेचना में ले लिया। तरबूज से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर सडक किनारे पलट गया। चालक फरार हो गया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.