Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
PM मोदी का 76वां जन्मदिन आज, बोले आशीर्वाद सेवा का संकल्प मजबूत करता है BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास

एयरपोर्ट की तर्ज पर बनाया जा रहा इंदौर का रेलवे स्टेशन, पीएम मोदी इस दिन करेंगे वर्चुअल शिलान्यास

इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौरवासियों को पीएम नरेंद्र मोदी एक बड़ी सौगात देने जा रहे हैं।  इंदौर शहर के नए रेलवे स्टेशन भवन की पहली झलक सामने आ गई है। रेलवे की भव्य नई इमारत सात मंजिला होगी और वर्तमान स्टेशन भवन से 10 गुना बड़ी होगी। तकरीबन पांच सौ करोड़ की लागत से बने इस नए रेलवे स्टेशन का पीएम मोदी कल यानी 25 फरवरी को वर्चुअल तरीके से इसका शिलान्यास करेंगे। इस मौके पर रेलवे स्टेशन पर एक समारोह का आयोजन किया जाएगा।

बता दें कि एक्सलेटर से लेकर एयरपोर्ट पर दी जाने वाली सभी सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी। इस स्टेशन पर यात्रियों की सुविधा के लिए कई इंतजाम किए जा रहे हैं। एक तरह से इसे स्टेट आफ आर्ट के तर्ज पर बनाया जाएगा। इस रेलवे स्टेशन को एयरपोर्ट की तर्ज पर बनाया जाएगा। इंदौर रेलवे स्टेशन पर होने वाली पार्किंग की समस्या का भी समाधान होगा और रीडिवेलपमेंट के बाद बेसमेंट में रेलवे स्टेशन आने वाले लोगों की पार्किंग होगी। इसके साथ ही नई रेलवे स्टेशन में ही मौजूद टिकट काउंटर होगा। फिलहाल रेलवे स्टेशन से कुछ दूरी पर टिकट काउंटर बना हुआ है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.