Breaking News in Hindi

मध्यप्रदेश में जून से शुरू हो सकती है एयर एंबुलेंस सेवा, सीएम मोहन यादव के निर्देश पर विमानन विभाग ने जारी किया टेंडर

भोपाल।  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देश पर विमानन विभाग ने एयर एम्बुलेंस के लिए टेंडर जारी कर दिया है। जिसके तहत मध्यप्रदेश में जून से एयर एंबुलेंस सेवा शुरू हो सकती है। इसके माध्यम से एयर एंबुलेंस प्रदेश के गंभीर मरीजों को बड़े अस्पतालों तक पहुंचाएगी। जिसके लिए सरकार के द्वारा भी अनुदान दिया जाएगा। इसके माध्यम से प्रदेश के गरीब परिवार के लोगों को फायदा होगा।

बता दें कि मध्य प्रदेश के नागरिकों को जून से एयर एम्बुलेंस सेवा उपलब्ध कराई जा सकती है। मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव के निर्देश पर विमानन विभाग ने एयर एम्बुलेंस के लिए टेंडर जारी कर दिया है।  27 फरवरी को टेंडर खोले जाएंगे। इसे इसलिए शुरू किया गया ताकि एयर एम्बुलेंस की आवश्यकता होने पर मरीज के स्वजन को परेशान न होना पड़े। इसमें जो शुल्क लगता है, उसमें सरकार द्वारा कुछ छूट भी दी जाएगी। मध्यप्रदेश के छोटे शहरों में गंभीर बीमारी से पीड़ितों को बड़े शहरों के अस्पताल तक पहुंचाने के लिए यह एयर एम्बुलेंस उपलब्ध होगी। इस एयर एंबुलेंस के लिए सरकार भी अनुदान देगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप चीनी के दाम बढ़ने की मुख्य वजह क्या है ? लोअर बर्थ के नीचे सामान पर किसका हक? योगी आदित्यनाथ सरकार ने 52 प्रमुख नेताओं को दी बुलेटप्रूफ जैकेट, कीमत 10 लाख रुपए....