Breaking News in Hindi

एशिया कप के ओपनिंग मैंच में पाकिस्तान ने नेपाल पर 238 रनों से हासिल की बड़ी जीत

नई दिल्ली। एशिया कप 2023 के ओपनिंग मैच में पाकिस्तान ने नेपाल को 238 रनों से हराकर बड़ी जीत हासिल की। मुल्तान के स्टेडियम में दोनों टीमों के बीच हुए इस मैच में टास जीतने के बाद पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी को चुनाव और नेपाल के सामने 343 रनों का लक्ष्य रखा। इस दौरान पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम और इफ्तिखार अहमद ने नेपाल के खिलाफ मैच में शतक लगाया। उधर नेपाल की टीम बल्लेबाजी के शुरुआत से ही कमजोर रही और पाकिस्तान ने 104 रन पर ही नेपाल की पूरी टीम को आउट कर दिया।

नेपाल की क्रिकेट टीम पहली बार एशिया कप में खेला, वहीं पाकिस्तान की टीम दो इस कप को जीत चुकी है। कुछ समय पहले पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच हुई वनडे सरीजी पर पाकिस्तान टीम ने 3-0 से जीत दर्ज कराई थी। इसके बाद यह वनडे रैंकिंग में पहले नंबर पर आ गई है।

Asia Cup 2023: Date, Time, Schedule, Format, Full Squads And Live Streaming Details

  • ग्रुप ए: भारत, पाकिस्तान और नेपाल
  • ग्रुप बी: बांग्लादेश, अफगानिस्तान और श्रीलंका

इस बार एशिया कप में कुल 13 वनडे मैच खेले जाएंगे। पाकिस्तान में दो शहरों में चार मैचों की मेजबानी कर रहा है, जबकि बाकी के मैच श्रीलंका में खेले जाएंगे।

एशिया कप ओपनिंग मैच में पाकिस्तान के प्लेइंग-11

बाबर आजम (कप्तान), फखर जमान, मोहम्मद रिजवान, इमाम उल हक, सलमान आगा, इफ्तिखार अहमद, मोहम्मद नवाज, शाहीन अफरीदी, शादाब खान, नसीम शाह और हारिस रऊफ टीम में शामिल हैं।

नेपाल क्रिकेट टीम के प्लेइंग-11

रोहित पॉडेल (कप्तान), आसिफ शेख (विकेटकीपर), आरिफ शेख, कुशल भुर्टेल, कुशल मल्ला, गुलशन झा, सोमपाल कामी, दीपेंद्र सिंह ऐरी, करण केसी, संदीप लामिछाने और ललित राजबंशी टीम में शामिल हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन