Breaking News in Hindi

एशिया कप में आज भारत का श्रीलंका से मुकाबला कोलंबो में बारिश की आशंका

एशिया कप के सुपर-4 राउंड में भारत का अगला मुकाबला आज श्रीलंका से है। सोमवार को पाकिस्तान को 228 रनों से करारी मात देने के बाद भारतीय खिलाड़ियों के हौसले बुलंद हैं। बारिश की वजह से पहली बार ऐसा होगा कि टीम इंडिया लगातार तीन दिन, वनडे मैच खेलेगी। ऐसे में कप्तान रोहित शर्मा आज के मैच में कुछ फेरबदल कर सकते हैं और कुछ खिलाड़ियों को आराम दिया जा सकता है। अगर भारत आज श्रीलंका के खिलाफ मैच में जीत हासिल करता है, तो उनका फाइनल का टिकट लगभग पक्का हो जाएगा।

फाइनल की रेस

12 सितंबर को भारत और श्रीलंका के बीच कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में मुकाबला होगा। एक दिन पहले ही भारतीय बल्लेबाजों ने पाकिस्तान के टॉप गेंदबाजों की जमकर धुनाई की और गेंदबाजी में भी शानदार प्रदर्शन किया। ऐसे में श्रीलंका के खिलाफ मैच में उनका आत्मविश्वास सातवें आसमान पर होगा। वैसे, श्रीलंका ने पिछले मैच में बांग्लादेश को हराया है और प्वाइंट्स टेबल में भारत से साथ ही उसके भी दो अंक हैं। लेकिन नेट रन रेट के आधार पर श्रीलंका दूसरे नंबर पर है।

कैसा रहेगा मौसम?

कोलंबो में आज भी बादल छाये हुए हैं और मैच पर बारिश का असर दिख सकता है। मौसम विभाग के अनुसार कोलंबो में 12 सितंबर को दिन में बारिश की 84 प्रतिशत संभावना है। वहीं आंधी तूफान की संभावना 34 प्रतिशत है। दिन में धूप निकलने के संभावना बहुत ही कम है। वहीं, रात में बारिश की संभावना 55 प्रतिशत है। ऐसे में इस मैच पर भी बारिश का असर पड़ने की आशंका है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप