Breaking News in Hindi

ऑनलाइन गेम खेलते खेलते 1 बच्चे की मां को नाबालिग से हुआ प्यार, उत्तराखंड से पहुंच गई MP

सीधी: प्यार अंधा होता है…इसका जीता जागता उदाहरण मध्य प्रदेश के सीधी जिले में देखने को मिला। जहां उत्तराखंड की एक महिला जिले के सिहावल चौकी अपने नाबालिग आशिक से मिलने पहुंच गई। महिला के घर पहुंचते ही नाबालिग के घर और गांव में हड़कंप मच गया। नाबालिग के परिजन महिला को अपनाने के लिए तैयार नहीं थे। वहीं महिला को देखने के लिए लोगों का तांता लगा हुआ है। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने समझाइश देकर महिला को उत्तराखंड वापस भेजा।

फ्री फायर खेलते खेलते एक दूसरे से हुआ प्यार

सीधी जिले का 17 वर्षीय नाबालिग संदीप साकेत को लगभग 2 साल पहले फ्री-फायर खेलते खेलते उत्तराखंड के नैनीताल की रहने वाली पूजा राजपूत से मोहब्बत हो गई। पूजा को एक 2 वर्ष का बेटा भी है जिसको लेकर वह संदीप साकेत के घर पहुंच गई।

जैसे ही इस मामले की जानकारी ग्रामीणों को लगी संदीप के घर में लोगों का हुजूम लग गया और तरह-तरह की चर्चा होनी लगी। वहीं परिजनों के द्वारा इसकी जानकारी पंचायत के सरपंच को दी गई।

जहां पंचायत के सरपंच उसके घर पहुंचकर मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस को सूचना दी। सूचना के बाद नाबालिग युवक और महिला को सिहावल पुलिस पूछताछ के लिए चौकी में बुलवाया और दोनों का को समझाइश दी। इसके बाद महिला वहां से वापस उत्तराखंड चली गई।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले...