Breaking News in Hindi

दसवीं बोर्ड परीक्षा में नकल का मामला, घर से हल कर स्कूल में पेपर जमा करने पहुंची शिक्षिका, युवक ने पकड़ा…

दमोह। मध्य प्रदेश के दमोह जिले में एक शिक्षिका पर नकल करने का आरोप लगा है। संग्रामपुर रानी दुर्गावती हायर सेकेंडरी स्कूल में दसवीं बोर्ड परीक्षा के दौरान एक शिक्षिका को युवक ने पकड़ लिया। बताया जा रहा है कि शिक्षिका अपने घर से ही पेपर को सॉल्व करके लाई थी और वह पकड़ी गई। मामला सामने आते ही शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया जिला शिक्षा अधिकारी जांच करने के लिए मौके पर पहुंच गए। आपको बता दें कि आज दसवीं बोर्ड का अंग्रेजी का पेपर था।

शिक्षिका का नाम अंजली राय बताया जा रहा है। जो आमघाट स्कूल में पदस्थ है। युवक ने शिक्षिका के हाथ में स्कूल से बाहर कॉपी देखी तो महिला पुलिसकर्मी को भी इसकी सूचना दी गई। महिला पुलिसकर्मी ने शिक्षिका से उत्तर पुस्तिका छीन ली। बोर्ड परीक्षा की आंसर शीट कॉपी पहले स्कूल से बाहर गई और प्रश्न पत्र को देखकर ही पेपर हल किया गया होगा।

जिला प्रशासन के अधिकारी स्कूल पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी है। इसके साथ ही जिस शिक्षिका पर यह उत्तर पुस्तिका पकड़ी गई है उस पर भी कार्यवाही की जाएगी। दसवीं का प्रश्न पत्र समय से पहले लीक होकर लेखक के पास पहुंचा है आंसर शीट पर प्रश्न पत्र हल किया गया है और फिर आंसर सीट बदलने की भी कोशिश की जा रही थी। ऐसे में यह साफ है कि केंद्र अध्यक्ष सहित टीचर और स्टूडेंट मिलकर इसे अंजाम दे रहे थे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन