Breaking News in Hindi

ओडिशा के नए मुख्यमंत्री होंगे मोहन माझी, बीजेपी विधायक दल की बैठक में हुआ ऐलान

ओडिशा का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा? इससे पर्दा उठ चुका है. बीजेपी विधायक दल की बैठक में मोहन माझी (Mohan Majhi) के नाम पर मोहर लग गई है. वो बुधवार को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे. चर्चा है कि पीएम मोदी भी इस शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हो सकते हैं. राज्य में बीजेपी की प्रचंड जीत के बाद चर्चा थी कि भाजपा ओडिशा सीएम को लेकर धर्मेंद्र प्रधान के नाम पर चर्चा कर सकती है. मगर, संबलपुर सीट से सांसद धर्मेंद्र प्रधान मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल में मंत्री बन गए हैं. इसलिए अब मुख्यमंत्री पद के लिए ब्रजराजनगर सीट से विधायक चुने गए सुरेश पुजारी का नाम चर्चा में है. साथ ही ओडिशा भाजपा अध्यक्ष मनमोहन सामल के नाम की भी चर्चा है.

1,916 वोटों से विधानसभा चुनाव हारे हैं सामल

सामल चांदबली सीट पर महज 1,916 वोटों से विधानसभा चुनाव हारे हैं लेकिन मुख्यमंत्री पद के लिए उनके नाम की चर्चा लगातार हो रही है. इतना ही नहीं जम्मू कश्मीर के पूर्व उपराज्यपाल गिरीश मुर्मू भी इस रेस में हैं. वो पीएम मोदी के करीब माने जाते हैं. जब मोदी गुजरात के सीएम थे तब मुर्मू उनके प्रधान सचिव थे.

बुधवार दोपहर भुवनेश्वर पहुंच सकते हैं प्रधानमंत्री मोदी

ओडिशा भाजपा के कई नेताओं का ये भी मानना है कि पार्टी आलाकमान मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ की तरह किसी नए नाम का ऐलान करके सभी को चौंका भी सकता है. पार्टी नेताओं ने बताया कि 12 जून को शाम पांच बजे शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जा सकता है.प्रधानमंत्री मोदी बुधवार दोपहर भुवनेश्वर पहुंच सकते हैं.

पार्टी सीटें
बीजेपी 78
बीजेडी 51
कांग्रेस 14
सीपीआई (एम) 01
निर्दलीय 03

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन