Breaking News in Hindi

कंप्यूटर उठाओ और बाहर फेंक दो…जो आ रहा है केएल राहुल को सुनाकर चला जा रहा है

आईपीएल 2024 के 64वें मुकाबले में लखनऊ सुपरजायंट्स को दिल्ली कैपिटल्स से 19 रनों से हार मिली.इस हार के साथ ही उसका प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीद अब टूटती नजर आ रही है. वैसे इस मैच में हार के बाद एक बार फिर लखनऊ के कप्तान केएल राहुल निशाने पर आ गए. आईपीएल 2024 में कमेंट्री कर रहे पूर्व भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने केएल राहुल पर सवाल खड़े किए. कैफ ने कहा कि केएल राहुल को वीडियो एनलिस्ट का कंप्यूटर उठाकर बाहर फेंक देना चाहिए.

राहुल पर बरसे कैफ

मोहम्मद कैफ ने लखनऊ सुपरजायंट्स की हार के बाद स्टार स्पोर्ट्स के शो में कहा कि केएल राहुल और उनकी टीम को वीडियो एनलिस्ट का कंप्यूटर उठाकर उसे बाहर फेंक देना चाहिए. कैफ के मुताबिक वो नंबर्स के साथ नहीं गए. दिल्ली में 200 रनों का स्कोर चेज़ ही नहीं हुआ. सभी चार मैचों में पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ही जीती. केएल राहुल ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी चुनी. कैफ के मुताबिक ये राहुल की सबसे बड़ी गलती थी. कैफ ने कहा कि लखनऊ के लिए अब ये टूर्नामेंट शायद खत्म हो चुका है.

दिल्ली ने उठाया राहुल की गलती का फायदा

केएल राहुल ने जब टॉस जीत फील्डिंग चुनी तो दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत काफी खुश नजर आए. पंत ने टॉस गंवाने के बाद कहा कि वो पहले बल्लेबाजी करना ही चाहते थे. दिल्ली को पहले बल्लेबाजी का फायदा भी हुआ और इस टीम ने 20 ओवर में 208 रनों का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया. जवाब में लखनऊ की टीम दबाव में आ गई और उसके पहले चार विकेट तो पावरप्ले में ही गिर गए. ना राहुल चले, ना डिकॉक, ना स्टोयनिस और ना ही दीपक हुड्डा. निकोलस पूरन ने जरूर 61 रन बनाए और अंत में अरशद खान ने नाबाद 58 रन बनाकर टीम को 189 के सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया. नहीं तो लखनऊ को और बड़ी हार मिलती.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप चीनी के दाम बढ़ने की मुख्य वजह क्या है ?