Breaking News in Hindi

कच्चा या उबालकर, किस तरह से स्प्राउट्स खाना है सही?

काले चने और मूंग से बने स्प्राउट्स प्रोटीन के साथ ही कई तरह के पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं. जो हमारी सेहत के लिए फायदेमंद साबित हो सकते हैं. बहुत से लोग हेल्दी रहने के लिए स्प्राउट्स को अपनी डाइट में शामिल करते हैं. वेट लॉस के लिए भी ये फायदेमंद माने जाते हैं. ऐसे में मूंग की दाल या चने को कुछ देर के लिए पानी में भिगोकर रख दें. इसके बाद एक सूती कपड़े में बांधकर रख दें. इसमें अंकुरित निकलते के बाद इसका सेवन किया जाता है.

स्प्राउट्स में फाइबर अच्छी मात्रा में पाया जाता है, जो पाचन को बेहतर बनाती है और कब्ज की समस्याओं को कम करती है. स्प्राउट्स को सलाद, सूप, सैंडविच, या किसी भी अन्य व्यंजन में शामिल किया जा सकता है. लेकिन आपने देखा होगा कि कई लोग मूंग दाल या चना अंकुरित होने के बाद इसे कच्चा खाते हैं तो वहीं कुछ को उबालकर खाना पसंद करते हैं. ऐसे में इसे खाने का सही तरीका क्या होता है, इसके बारे में भी कई लोग सोचते होंगे. तो आइए जानते हैं इसके बारे में

स्प्राउट्स किस तरह खाना है फायदेमंद?

कच्चे स्प्राउट्स में पोषण की मात्रा ज्यादा होती है. कच्चे अनाज में फाइबर ज्यादा मात्रा में पाया जाता है, जबकि कैलोरी कम होती है. जिस कारण ये वजन कम करने में मददगार साबित हो सकता है. लेकिन कच्चे स्प्राउट्स में कई तरह के बैक्टीरिया और एंजाइमों मौजूद हो सकते हैं, जो डाइजेशन पर प्रभाव डाल सकते हैं. वहीं अगर स्प्राउट्स को उबालकर खाया जाए को ये काफी सॉफ्ट हो जाते हैं और पचने में भी आसान होते हैं. इसलिए जिन लोगों की गट हेल्थ सेंसिटिव है वो स्प्राउट्स को उबालकर भी खा सकते हैं. कच्चे स्प्राउट्स के मुकाबले इसे उबाल कर खाना ज्यादा सही रहता है. अगर आप कच्चे स्प्राउट्स का सेवन करना चाहते हैं तो इस अच्छे तरह से धो लें, जिससे की उसमें बैक्टीरिया नहीं रहें.

स्प्राउट्स का सेवन सुबह के नाश्ते या फिर स्नैक्स के तौर पर किया जा सकता है. आप इसे सादा भी खा सकते हैं. ज्यादातर लोग इसमें टमाटर, प्याज, धनिया और मसाले मिलाकर खाना पसंद करते हैं. वहीं आप सलाद और सैंडविच में मिलाकर भी इसका सेवन किया जा सकता है. अंकुरित करने की प्रक्रिया के दौरान इसमें न्यूट्रिशन लेवल बढ़ जाता है. बिना अंकुरित की तुलना में इसमें प्रोटीन, फोलेट, मैग्नीशियम, फास्फोरस, मैंगनीज और विटामिन सी और के से ज्यादा पाए जाते हैं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप