Breaking News in Hindi

कपड़े फाड़े, डंडे बरसाए फिर नग्न हालत में घुमाया…दलित महिला पिटती रही, लोग बनाते रहे वीडियो

मध्य प्रदेश के इंदौर में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला वीडियो वायरल हुआ है. इसमें दलित समाज की कुछ महिलाएं एक महिला की बेरहमी से पिटाई करती दिखीं. इस दौरान उन्होंने महिला के कपड़े तक फाड़ डाले. पीड़िता उनसे रहम की गुहार लगाती रही. लेकिन फिर भी अन्य महिलाएं उसे पीटती रहीं. मामला पुलिस तक पहुंचा तो आरोपी महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया गया. फिर कोर्ट में पेश कर उन्हें जेल भेज दिया गया.

मामला गौतमपूरा थाना क्षेत्र के बछोड़ा गांव का है. यहां रहने वाली दलित समाज की एक महिला को उसकी से समाज की महिलाएं ने जमकर पीटा. 5 से 7 महिलाओं ने उसके कपड़े फाड़े. फिर लाठी-डंडे से महिला की पिटाई की और पूरे गांव में घुमाया. बताया जा रहा है कि जिन महिलाओं ने पीड़िता की पिटाई की है, वे कांग्रेस नेता संजय सिंह मौर्य की रिश्तेदार हैं. उनमें से एक की सास को पीड़िता किसी काम से मंदसौर ले गई थी. वो भी बिना किसी को बताए.

महिला के कपड़े फाड़े

बस इसी बात से नाराज कुछ महिलाएं पीड़िता के घर आ धमकीं. बात करने के दौरान उनकी बहस उस महिला से हो गई. जिसके बाद 5 से 7 महिलाओं ने जमकर पीड़िता की पिटाई कर डाली. उन्होंने सरेआम महिला के कपड़े फाड़ दिए. फिर काफी देर तक उसे पीटती रहीं. और नग्न हालत में उसे गांव में भी घुमाया. जब महिला की पिटाई हो रही थी तो उस समय काफी संख्या में लोग मौजूद थे. लेकिन किसी ने भी महिला की मदद नहीं की. बल्कि, सभी उसका वीडियो बनाने में लगे रहे.

पुलिस ने लिया एक्शन

वीडियो वायरल हुआ तो पुलिस तक भी जा पहुंचा. पीड़ित महिला ने फिर गांव की ही कुछ महिलाओं के खिलाफ मामला दर्ज करवाया, जिन्होंने उससे मारपीट की थी. पुलिस ने तुरंत उन महिलाओं को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया. वहां से सभी को जेल भेज दिया गया. पुलिस ने कहा कि मामले में आगामी कार्रवाई जारी है. एडिशनल एसीपी रूपेश द्विवेदी का कहना है कि ही मामला एक ही समाज से जुड़ा हुआ है. सभी आरोपी महिलाएं जेल में हैं. उनके खिलाफ आगामी कार्रवाई की जी रही है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप चीनी के दाम बढ़ने की मुख्य वजह क्या है ? लोअर बर्थ के नीचे सामान पर किसका हक? योगी आदित्यनाथ सरकार ने 52 प्रमुख नेताओं को दी बुलेटप्रूफ जैकेट, कीमत 10 लाख रुपए....