Breaking News in Hindi

कब है पौष पुत्रदा एकादशी, नोट करें तिथि, मुहूर्त और पूजा विधि

इंदौर। साल 24 एकादशियां व्रत आते हैं। पौष मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी 21 जनवरी को है। इस एकादशी को पुत्रदा एकादशी कहते है। यह तिथि भगवान विष्णु जी को समर्पित है। इस दिन श्रीहरि की विधिपूर्वक पूजा की जाती है। साथ ही उनके लिए व्रत रखा जाता है। इस व्रत से जातक को अपेक्षित फल मिलता है। जिन साधकों को संतान नहीं है। उन्हें व्रत के प्रभाव से पुत्र रत्न की प्राप्ति होती है। आइए जानते हैं पौष पुत्रदा एकादशी मुहूर्त और पूजा विधि।

पौष पुत्रदा एकादशी 2024 तिथि और मुहूर्त

पौष मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि 20 जनवरी को रात 7.26 बजे शुरू होगी। 21 जनवरी को रात्रि 7.26 बजे समाप्त होगी। उदया तिथि के कारण पौष पुत्रदा एकादशी 21 जनवरी को मनाई जाएगी। व्रत का कारण 22 जनवरी को कर सकते हैं।

पौष पुत्रदा एकादशी 2024 पूजा विधि

ब्रह्म मुहूर्त में उठकर भगवान विष्णु का स्मरण करें। स्नान करने के बाद पीले रंग का वस्त्र धारण करना चाहिए। सूर्य देव को जल अर्पित करें। इसके बाद भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा करें। पीले फूल, फल और मिठाई अर्पित करें। विष्णु चालीसा का पाठ करें। आखिरी में आरती करें। सुख-समृद्धि और संता प्राप्ति के लिए प्रार्थना करें।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप चीनी के दाम बढ़ने की मुख्य वजह क्या है ? लोअर बर्थ के नीचे सामान पर किसका हक? योगी आदित्यनाथ सरकार ने 52 प्रमुख नेताओं को दी बुलेटप्रूफ जैकेट, कीमत 10 लाख रुपए....