Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
PM मोदी का 76वां जन्मदिन आज, बोले आशीर्वाद सेवा का संकल्प मजबूत करता है BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास

कमलनाथ और नकुलनाथ ने किया मतदान, पूर्व मुख्यमंत्री ने कह दी ये बड़ी बात…

छिंदवाड़ा। लोकसभा चुनाव में पहले चरण में मध्य प्रदेश की 6 सीटों पर मतदान हो रहा है। आपको बता दें कि शहडोल और सीधी जबलपुर ,बालाघाट, मंडला और छिंदवाड़ा में वोटिंग हो रही है। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और नकुलनाथ ने भी मतदान किया। मतदान से पहले पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ शिकारपुर के हनुमान मंदिर पहुंचे और यहां पर उन्होंने पूजा अर्चना की, आपको बता दें कि छिंदवाड़ा से पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के बेटे नकुलनाथ चुनाव लड़ रहे हैं और भाजपा ने विवेक बंटी साहू को प्रत्याशी बनाया है।

कमलनाथ ने अपने परिवार के साथ मतदान किया। इस दौरान नकुलनाथ, अल्कानाथ और प्रिया नाथ भी मौजूद रहीं। कमलनाथ ने मतदान करने के बाद मीडिया से भी बातचीत की और उन्होंने कहा है कि मुझे छिंदवाड़ा की जनता पर पूरा विश्वास है। छिंदवाड़ा के लोग 44 साल के इतिहास के सबसे बड़े गवाह हैं और मुझे उम्मीद है की वह सच्चाई का साथ देंगे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.