Breaking News in Hindi

कमल नाथ बोले- श्राद्ध बीतने के बाद जारी होगी प्रत्याशियों की सूची

सतना। अल्प प्रवास के दौरान सतना पहुंचे कांग्रेस पार्टी के पूर्व मुख्यमंत्री एवं प्रदेश अध्यक्ष कमल नाथ ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने मीडिया कर्मियों से चर्चा करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशियों की सूची श्राद्ध कार्यक्रम बीत जाने के बाद जारी की जाएगी।

बोले- राजनीतिक पैरिट

राजनीतिक पैरिटो का मानना है कि कमल नाथ के बयान के अनुसार नवरात्र के शुरुआती दिनों में ही कांग्रेस पार्टी सूची जारी करेगी जिसे शुभ मुहूर्त के तौर पर देखा जा रहा है। कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सतना पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद राहुल गांधी की अगवानी करने सतना पहुंचे थे। जहां वह स्थानीय पत्रकारों से बातचीत करते हुए उक्त बातें कहीं हैं।

30 विधानसभा क्षेत्रों में घूमते हुए ब्यौहारी में जन आक्रोश यात्रा का समापन

जन आक्रोश यात्रा 21 सितंबर से 30 विधानसभा क्षेत्रों में घूमते हुए ब्यौहारी पहुंची है, जिसका समापन आज हो रहा है। जन आक्रोश यात्रा के समापन में पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल समेत अन्य बड़े नेता शामिल हैं। कार्यक्रम स्थल पर चहल-पहल नजर आ रही है। कांग्रेस ने इसके लिए काफी व्यवस्था की है। शानदार मंच और सभा पंडाल सजाया गया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप