Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
PM मोदी का 76वां जन्मदिन आज, बोले आशीर्वाद सेवा का संकल्प मजबूत करता है BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास

कमिश्नर ऑफिस के बाबू को 20000 रुपये रिश्वत लेते लोकायुक्त ने दबोचा

जबलपुर। लोकायुक्त पुलिस ने संभाग आयुक्त कार्यालय में पदस्थ एक बाबू को ₹20,000 की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। बाबू का नाम महेंद्र कुमार मिश्रा है कमिश्नर कार्यालय में ग्रेड 3 पर पदस्थ है। बाबू ने एक मकान पर लगे न्यायालय के स्टे को हटवाने के नाम पर 25000 रुपए की रिश्वत मांगी थी। पीड़ित अक्षय कुमार ने इसकी शिकायत की, लोकायुक्त पुलिस ने बाबू को रंगे हाथ पकड़ने की योजना बना ली।

लोकायुक्त बाबू को लेकर सर्किट हाउस चले गए

कमिश्नर कार्यालय के कमरा नंबर 16 में बाबू रिश्वत लेते पकड़ा गया कार्रवाई के दौरान भीड़ जमा हो गई इसके बाद लोकायुक्त ने बाबू को लेकर सर्किट हाउस गेस्ट हाउस चले गए जहां पर आगामी कार्यवाही की गई। लोकायुक्त डीएसपी दिलीप झरबड़े ने बताया कि अभिषेक कुमार पाठक के बड़े भाई अजय कुमार की पत्नी के नाम चौकीदार भडपुरा में एक मकान है इस मकान पर अतिक्रमण को लेकर एसडीएम कोर्ट में प्रकरण चल रहा था जिसमे स्टे दिलवाने के लिए अतिरिक्त संभायुक्त कार्यालय में केस लगाया था इस मामले में राहत दिलवाने के लिए बाबू महेंद्र कुमार मिश्रा ने 25 हजार की रिश्वत मांगी थी। इसकी शिकायत अभिषेक ने लोकायुक्त पुलिस को की थी। जिसके बाद ये करवाई हुई।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.