Breaking News in Hindi

करनाल से लड़ेंगे मनोहर लाल खट्टर- हमीरपुर से अनुराग ठाकुर को टिकट, जानें किसे मिला मौका-किसका कटा टिकट

भाजपा ने लोकसभा चुनावों के लिए उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी है. इसमें हिमाचल के हमीरपुर से अनुराग ठाकुर को टिकट दिया गया है. इसके अलावा नॉर्थ मुंबई से लिस्ट में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल और नागपुर से नितिन गडकरी का नाम है. लिस्ट में हरियाणा के निवर्तमान मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टटर का भी नाम है जो करनाल सीट से चुनाव लड़ेंगे. सूची में 10 राज्यों के 72 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया गया है.

भाजपा की दूरी सूची में त्रिवेंद्र सिंंह रावत को हरिद्वार से टिकट दिया गया है. तेजस्वी सूर्या को बेंग्लौर साउथ से मैदान में उतारा गया है. बीड़ से पंकजा मुंडे, गढ़वाल से अनिल बलूनी, त्रिपुरा से प्रीती सिंंह देव वर्मा, अंबाला से बंतो कटारिया, गुरुग्राम से राव इंद्रजीत सिंंह, पूर्वी दिल्ली से हर्ष मल्होत्रा को उम्मीदवार बनाया गया है.दो दिन पहले भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में इन नामों पर मंथन किया गया था. इसके बाद से ही माना जा रहा था कि भाजपा कभी भी दूसरी सूची जारी कर सकती है. इससे पहले पार्टी 195 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर चुकी है.

भाजपा की दूसरी सूची में राज्यवार नाम

दादरा एवं नगर हवेली-दमन दीव

दादर एवं नगर हवेली – कला बेन देलकर

दिल्ली

पूर्वी दिल्ली – हर्ष मल्होत्रा

उत्तर पश्चिम दिल्ली – योगेंद्र चंदोलिया

गुजरात

साबरकांठा – भीखा जी दुधा जी ठाकोर

अहमदाबाद पूर्व : हंसमुख भाई सोमा भाई पटेल

भावनगर : निमुबेन बम्भानिया

वड़ोदरा- रंजनबेन धनंजय भट्ट

छोटा उदयपुर- जशु भाई भीलु भाई राठवा

सूरत – मुकेश भाई चंद्रकांत दलाल

वलसाड – धवल पटेल

हरियाणा

अंबाला- बंतो कटारिया

सिरसा – अशोक तंवर

करनाल – मनोहर लाल खट्टर

भिवानी महेंद्रगढ़- चौधरी धरमबीर सिंह

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप