Breaking News in Hindi

चाचा पर भारी पड़ा भतीजा… हाजीपुर से चिराग पासवान लड़ेंगे चुनाव, पशुपति पारस को मिला राज्यपाल का ऑफर

बीजेपी की लोकसभा प्रत्याशियों की दूसरी सूची आज आने की संभावना है. इस बीच बिहार को लेकर बड़ी सियासी जानकारी सामने आई है. चिराग पासवान हाजीपुर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे, जबकि चाचा पशुपति पारस को राज्यपाल पद का ऑफर मिला है.

बुधवार को बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा से चिराग पासवान की मुलाकात हुई थी, जिसके बाद ये जानकारी सामने आई. वहीं, अभी समस्तीपुर से सांसद और भतीजे प्रिंस राज को बीजेपी बिहार सरकार में मंत्री बनाएगी. लोकसभा की वोटिंग से पहले चिराग पासवान को पुराना चुनाव चिन्ह बँगला भी वापस मिलने की संभावनाएँ टटोली जा रही हैं. बताया जा रहा है कि चाचा पशुपति पारस को राज्यपाल का ऑफर दिया गया है.

बीजेपी ने माना है कि चिराग पासवान का गुट ही असली एलजेपी है. शायद इसी वजह से पशुपति पारस गुट के कोटे में एक भी सीट नहीं आई है. चिराग के साथ ही राम विलास पासवान की राजनीतिक विरासत और बड़ा वोटबैंक है.

जेपी नड्डा ने चिराग पासवान के साथ बैठक की. इस बैठक से पहले मंगल पांडे ने भी पशुपति पारस से सीट बंटवारे को लेकर मुलाकात की थी. इस बैठक में मंगल पांडे ने पशुपति पारस को बताया था हाजीपुर सीट बीजेपी चिराग पासवान को देना चाहती है. आपको बता दें, हाजीपुर सीट से पशुपति पारस सांसद हैं.

चिराग ने भी हाजीपुर पर ठोका था दावा

चिराग पासवान ने भी हाजीपुर सीट से अपना दावा ठोका था. चिराग का कहना है कि राम विलास पासवान के राजनैतिक उत्तराधिकारी वो हैं इसलिए गठबंधन में हाजीपुर सीट उनको ही मिलनी चाहिए. पशुपति पारस का दावा था राम विलास पासवान ने अपने जीते जी हाजीपुर पर सीट से उन्हें उम्मीदवार बनाया था इसलिए वो हाजीपुर सीट के असली हकदार हैं. इस सीट पर चिराग के दावा ठोंकने से ही दोनों चाचा भतीजे के रिश्ते में खटास आ गयी थी. हालांकि अब बीजेपी ने साफ़ कर दिया है कि चिराग पासवान ही हाजीपुर से चुनाव लड़ेंगे.

क्यों है चाचा भतीजे में खटपट?

दरअसल, राम विलास पासवान के निधन के बाद लोक जनशक्ति पार्टी दो हिस्सों में बंट गई. इसका एक हिस्सा ‘राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी’ उनके भाई पशुपति कुमार पारस के साथ है, जबकि दूसरा हिस्सा उनके बेटे चिराग पासवान के पास है. फिलहाल हाजीपुर सीट से रामविलास के भाई और चिराग पासवान के चाचा पशुपति पारस सांसद हैं. वो एनडीए के साथ हैं और सरकार केंद्रीय मंत्री भी हैं. वहीं चिराग पासवान बिहार की जमुई लोकसभा सीट से सांसद हैं. हाजीपुर सीट से रामविलास पासवान काफी समय से सांसद रहें है. इस सीट पर जब चिराग ने दावा किया तो दोनों चाचा भतीजों में तीखी प्रक्रिया देखी गयी.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप चीनी के दाम बढ़ने की मुख्य वजह क्या है ? लोअर बर्थ के नीचे सामान पर किसका हक? योगी आदित्यनाथ सरकार ने 52 प्रमुख नेताओं को दी बुलेटप्रूफ जैकेट, कीमत 10 लाख रुपए.... सीएम योगी के साथ जापानी Gen-Z's....