Breaking News in Hindi

कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गेहलोत की बुलेट प्रूफ कार की डिस्क टूटी हादसा टला

 उज्जैन  इंदौर रोड पर पंथपिपलई के समीप शनिवार रात करीब सवा 12 बजे गंभीर हादसा टल गया। कर्नाटक के राज्यपाल सरकारी बुलेटप्रूफ कार से इंदौर से नागदा जा रहे थे। उसी दौरान पंथपिपलई के समीप कार के टायर में लगी डिस्क टूट गई। जिससे कार अनियंत्रित हो गई। हालांकि चालक ने सूझबूझ से वाहन नियंत्रित कर लिया। राज्यपाल सहित अन्य लोगों को दूसरी कार से नागदा भेजा गया।

फ्लाइट से इंदौर एयरपोर्ट पर उतरे थे

जानकारी के अनुसार कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गेहलोत शनिवार रात करीब 11.10 की फ्लाइट से इंदौर एयरपोर्ट पर उतरे थे। जहां से वह उज्जैन पुलिस की वीआइपी बुलेटप्रूफ कार से नागदा के लिए रवाना हुए थे। रात करीब 12.15 बजे कार इंदौर रोड पर पंथपिपलई के समीप पहुंची थी।

अचानक डिस्क टूट गई और कार अनियंत्रित हो गई

जहां अचानक उनकी कार के टायरों में लगी डिस्क टूट गई और कार अनियंत्रित हो गई। हालांकि चालक ने तत्काल उस पर काबू पा लिया। गनीमत रही कि कार पलटी नहीं और राज्यपाल गेहलोत सहित कार में सवार किसी भी व्यक्ति को चोट नहीं लगी। हादसे के तुरंत बाद राज्यपाल गेहलोत सहित अन्य को दूसरी कार से नागदा भेजा गया।

गड्ढे के कारण टूटी डिस्क

हादसे के संबंध में आरआइ रंजीतसिंह ने बताया कि बुलेटप्रूफ कार का वजन सामान्य कारों से तीन से चार गुना अधिक रहता है। शनिवार रात को कार से राज्यपाल नागदा जा रहे थे। पंथपिपलई के समीप गड्ढे के कारण एकाएक टायर में लगी डिस्क टूट गई। हादसे में किसी भी व्यक्ति को चोट नहीं लगी है। राज्यपाल सहित अन्य लोगों को दूसरी कार से नागदा भेजा गया था। टूटी डिस्क को सुधारने के लिए तत्काल भोपाल भेजा गया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप