Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
PM मोदी का 76वां जन्मदिन आज, बोले आशीर्वाद सेवा का संकल्प मजबूत करता है BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास

कर्नाटक के स्कूलों में हिजाब की वापसी

कर्नाटक: कर्नाटक में सभी परीक्षाओं में मुस्लिम छात्राओं को हिजाब में परीक्षा देने की अनुमति दी जाएगी। यह फैसला कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया की अध्यक्षता में हुई बैठक में किया गया। इसको लेकर प्रदेश के शिक्षा मंत्री एम.सी. सुधाकर ने घोषणा की कि राज्य में मुस्लिम छात्राओं को सभी परीक्षाओं में हिजाब में उपस्थित होने की अनुमति दी जाएगी।

शिक्षा मंत्री सुधाकर ने कहा कि राज्य में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद सी.एम. जिद्धारमैया की अध्यक्षता में हुई बैठक में कर्नाटक में मुस्लिम छात्राओं को सभी एग्जाम में हिजाब पहनकर शामिल होने की इजाजत दे दी गई है।

इस बीच हिंदूवादी संगठनों ने इसके खिलाफ प्रदर्शन करने का ऐलान किया। गौरतलब है कि पिछले साल जनवरी में उडुपी जिले के एक सरकारी हाई स्कूल में हिजाब पहनने वाली 6 छात्राओं को स्कूल आने से रोक दिया गया था।

इसके बाद कर्नाटक में हिजाब को लेकर बड़ा विवाद हो गया था और कर्नाटक सरकार ने लड़कियों के स्कूल में हिजाब पहनने पर रोक लगा दी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.