Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप चीनी के दाम बढ़ने की मुख्य वजह क्या है ? लोअर बर्थ के नीचे सामान पर किसका हक? योगी आदित्यनाथ सरकार ने 52 प्रमुख नेताओं को दी बुलेटप्रूफ जैकेट, कीमत 10 लाख रुपए.... सीएम योगी के साथ जापानी Gen-Z's....

कवर्धा: मछुआरे के जाल में फंसी अब तक की सबसे बड़ी मछली, वजन और लंबाई देख हर कोई हो रहा हैरान

कवर्धा: कवर्धा के सरोदा जलाशय में अब तक का सबसे बड़ी 80 किलो की मछली मिलने से हड़कंप मच गया। मछुआरों ने तीन साथियों की मदद से जलाशय से बाहर निकाला कबीरधाम जिले के मध्यम सिंचाई परियोजना सरोदा बांध में सोमवार को अब तक के सबसे बड़ी मछली मछुआरों को जाल में मिली है।

मछुआरों ने सोमवार सुबह मछली पकड़ने के लिए जाल फैलाया था, लेकिन एक मछुआरा मछली को बाहर निकालने में असफल हो गया। उन्हें लगा कि कोई भारी भरकम वस्तु जाल में फंस गई है। मछुआरे ने अपने साथियों को आवाज दी और अन्य लोगों की मदद से जाल को पानी से बाहर निकाला। जाल को पानी से बाहर निकालने पर मछुआरे अचंभित हो गए। जाल में मछुआरों को लगभग 5 फीट 02 इंच की 80 किलो की विशालकाय मछली मिली। मछुआरे अपने तीन साथियों की मदद से सरोदा बांध से मछली को उपर निकालने में सफल हुए।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.