Breaking News in Hindi

कांग्रेस को छिंदवाड़ा से एक और बड़ा झटका, कमलनाथ के करीबी दीपक सक्सेना ज्वाइन कर सकते हैं भाजपा

छिंदवाड़ा  : छिंदवाड़ा से कांग्रेस को जल्द ही एक और बड़ा झटका लग सकता है। पूर्व सीएम कमलनाथ के सबसे क़रीबी पूर्व मंत्री दीपक सक्सेना भाजपा में शामिल हो सकते हैं। सैंकड़ों काफ़िले के साथ भोपाल में कल सीएम के समक्ष भाजपा की सदस्यता ले सकते हैं। कुछ दिनों पहले ही उनके पुत्र अजय सक्सेना ने भाजपा जॉइन की थी।

छिंदवाड़ा दौरे पर पहुंचे सीएम मोहन यादव के साथ प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और प्रह्लाद पटेल ने दीपक सक्सेना के घर रोहना पहुंचकर बंद कमरे में आधे घण्टे तक मुलाकात की थी।

बता दें कि पूर्व मंत्री दीपक सक्सेना नकुलनाथ के नामांकन रैली में भी शामिल नहीं हुए थे। उन्होंने कुछ दिनों पहले ही कांग्रेस के सभी पदों से इस्तीफा दिया था, तभी से उनके भाजपा में जाने की अटकलें लगाई जा रही थी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
PM मोदी का 76वां जन्मदिन आज, बोले आशीर्वाद सेवा का संकल्प मजबूत करता है BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास