Breaking News in Hindi

कांग्रेस डेलिगेशन को पुलिस ने नूंह जाने से रोका, दंगा प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लेने जा रहे थे कई नेता

नूंहः जिले के हिंसा प्रभावित क्षेत्र का दौरा करने जा रहे हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष उदयभान के नेतृत्व में कांग्रेस डेलीगेशन को पुलिस ने रोक लिया है। कांग्रेस के डेलिगेशन को रेवासन टोल नाके पास पुलिस ने रोका है जिसमें दीपेंद्र हुड्डा सहित अन्य नेता शामिल हैं। इस डेलिगेशन में दीपेंद्र व उदयभान के अलावा अजय यादव, राव दान सिंह, जितेंद्र भारद्वाज शामिल हैं। कांग्रेस का यह डेलिगेशन करीब सवा 2 बजे दंगा प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लेने नूंह जा रहा था। गौरतलब है कि पहले ही नूंह एसपी ने नूंह में कांग्रेस नेताओं की नो एंट्री के संकेत दे दिए थे।

हरियाणा कांग्रेस के नेता आज कांग्रेस अध्यक्ष उदयभान के नेतृत्व में नूंह हिंसा का जायजा लेने जा रहे हैं। नूंह में कांग्रेस नेताओं की एंट्री के आसार बहुत कम हैं। क्योंकि जिले में हिंसा के बाद से ही धारा 144 लागू है। वहीं नूंह पुलिस ने पलवल रोड पर बैरिकेडिंग कर दी है। यहीं पर उन्हें रोका जा सकता है। इस जगह पर नूंह के पुन्हाना विधायक मोहम्मद इलियास की गाड़ी को भी रोका गया। नूंह जाने वाले कांग्रेस नेताओं में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्‌डा समेत अन्य कांग्रेस नेता हैं। गौरतलब है कि कांग्रेस की तरफ नूंह जाने की घोषणा सोमवार को ही कर दी गई थी।

नूंह के पुलिस अधीक्षक का कहना है कि जिले में धारा 144 लागू होने के कारण अनुमति नहीं दी गई है। प्रशासन पीड़ितों की मदद के लिए हरसंभव प्रयास कर रहा है। राजनीतिक दौरा हुआ तो प्रशासन का काम बढ़ जाएगा। स्थिति पूरी तरह सामान्य होने की ओर बढ़ रही है। किसी भी प्रकार के व्यवधान को रोकने के लिए हम उनसे अनुरोध कर रहे हैं कि स्थिति पूरी तरह सामान्य होने के बाद वे अपनी यात्रा करें” वहीं गुरुरवार को नूंह और गुरुग्राम के हिंसा प्रभावित क्षेत्रों में कम्युनिस्ट पार्टी के नेताओं को एंट्री नहीं मिली थी। वहां भी धारा 144 का हवाला दिया गया था।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन