Breaking News in Hindi

कांग्रेस नेता कमल नाथ के नाम पर ठगी का मामला मास्टर माइंड को साथ ले गई बेंगलुरु पुलिस

भोपाल। पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ के नाम पर ठगी करने वाले मास्टरमाइंड तनिष्क छाजेड़ को बेंगलुरु पुलिस गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई है। उसने 20 से ज्यादा कांग्रेस नेताओं से रुपये मांगे थे।

गुजरात में भाजपा नेता से पांच लाख रुपये लेने का भी आरोप

उस पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद तेजस्वी सूर्या के नाम पर गुजरात में भाजपा नेता से पांच लाख रुपये लेने का भी आरोप है। उसने राजस्थान के गृहमंत्री, महाराष्ट्र मुख्यमंत्री बिहार मुख्यमंत्री और आप सांसद संजय सिंह के नाम पर भी फोन लगाकर रुपये मांगे। फिलहाल पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।

कमल नाथ का मोबाइल नंबर इस्तेमाल किया था

अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त शैलेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि पिछले महीने आरोपित ने अपने साथियों के साथ पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ का मोबाइल नंबर इस्तेमाल कर कांग्रेस नेताओं से रुपये की वसूली की कोशिश की थी।

आरोपितों को बुलाकर गिरफ्तार करवाया था

भोपाल के कांग्रेस नेता गोविंद गोयल ने इस मामले में आरोपितों को बुलाकर गिरफ्तार करवाया था। उन्होंने पूछताछ में तनिष्क छाजेड़ का नाम लिया था, जो फरार चल रहा था। जिसे करीब तीन दिन पहले गिरफ्तार किया गया था।

बेंगलुरु पुलिस को भी थी तलाश

उधर, बेंगलुरु पुलिस को भी इसी तरह के मामले में उसकी तलाश थी। बुधवार को राजधानी पहुंची पुलिस उसे गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई है। वहां से कार्रवाई पूरी होने के बाद भोपाल पुलिस आरोपित को रिमांड पर लेकर आगे की पूछताछ करेगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप चीनी के दाम बढ़ने की मुख्य वजह क्या है ? लोअर बर्थ के नीचे सामान पर किसका हक? योगी आदित्यनाथ सरकार ने 52 प्रमुख नेताओं को दी बुलेटप्रूफ जैकेट, कीमत 10 लाख रुपए....