Breaking News in Hindi

महाकाल मंदिर क्षेत्र के होटलों पर संचालक का नाम गलत लिखा मिलने पर होगी FIR

उज्जैन। महाकाल मंदिर क्षेत्र की होटलों के बोर्ड पर संचालक या प्रोपराइटर का नाम गलत लिखा मिलने पर नगर निगम अब एफआइआर दर्ज कराएगा। इस बाबद नगर निगम की राजस्व समिति की बैठक में आए प्रस्ताव का अनुमोदन महापौर मुकेश टटवाल ने किया।

समिति के अध्यक्ष रजत मेहता की ओर से प्रस्ताव पर महापौर ने कहा कि ट्रेड लाइसेंस पाए प्रत्येक होटल, दुकान संचालक की जिम्मेदारी है कि वह अपने प्रतिष्ठान के बोर्ड पर उसके मालिक और संचालक का नाम, मोबाइल नंबर सही स्पष्ट अक्षरों में नाम लिखें। अगर वो ऐसा नहीं करता है तो संबंधित के खिलाफ एफआइआर कराई जाएगी, ऐसा किए जाने से फर्जीवाड़ा खत्म होगा।

ट्रेड लाइसेंस के तहत ही होटल, दुकान संचालित हो रही है या नहीं, यह पता लगाना आसान होगा। देखने में आया है कि बीते कुछ दशकों से होटल, दुकान संचालकों ने अपनी बोर्ड पर संचालक का नाम लिखना बंद कर दिया है। सुरक्षा की दृष्टि से भी यह निर्णय लिया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले...