Breaking News in Hindi

कानपुर में भीषण सड़क हादसा, बस ने 3 छात्रों को कुचला; फिर खाई में गिरी

यूपी के कानपुर में भीषण सड़क हादसा हुआ. यहां तेज रफ्तार रोडवेज बस ने साइकिल सवार छात्रों को टक्कर मारते हुए कुचल दिया. हादसे में साइकिल सवार तीन छात्रों की मौत हो गई, जिसके बाद रोडवेज बस अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई. रोडवेज बस में सवार यात्री बाल-बाल बच गए. सूचना पर पहुंची पुलिस अन्य घायलों की तलाश कर रही है.

उत्तर प्रदेश के कानपुर के घाटमपुर के पतारा में एक तेज रफ्तार रोडवेज बस ने साइकिल सवार छात्रों को टक्कर मारकर कुचल दिया. इसके बाद बस अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई. बस में सवार यात्री जहां बाल-बाल बचे तो वहीं इस हादसे में तीनों छात्रों की मौत हो गई.

पॉलीटेक्निक कर रहे थे तीनों छात्र

जानकारी के अनुसार कानपुर सागर हाइवे पर पतारा कस्बे के पास कानपुर से हमीरपुर की ओर जा रही तेज रफ्तार बस ने साइकिल सवार छात्रों को टक्कर मारते हुए कुचल दिया. हादसे में साईकिल सवार तीन छात्रों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. तीनों की पहचान घाटमपुर थाना क्षेत्र के कुंवरपुर निवासी दीपक तिवारी, अंकुश प्रजापति, मनीष कुमार के रुप में हुई है. तीनों पॉलीटेक्निक के छात्र बताए जा रहे है.

और भी छात्र हो सकते हैं मौजूद

राहगीरों ने फोन कर के घटना की सूचना पुलिस को दी. सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों छात्रों को पतारा सीएचसी भेजा. ग्रामीणों का कहना है कि घटनास्थल पर और भी छात्र हो सकते हैं. फिलहाल पुलिस छात्रों की तलाश कर रही है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप चीनी के दाम बढ़ने की मुख्य वजह क्या है ? लोअर बर्थ के नीचे सामान पर किसका हक? योगी आदित्यनाथ सरकार ने 52 प्रमुख नेताओं को दी बुलेटप्रूफ जैकेट, कीमत 10 लाख रुपए....