Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
PM मोदी का 76वां जन्मदिन आज, बोले आशीर्वाद सेवा का संकल्प मजबूत करता है BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास

IPL 2024: एमएस धोनी ने 5 सेकेंड में ऐसा क्या किया कि दुनिया उन्हें सलाम कर रही है? देखें Video

आईपीएल 2024 के आगाज से पहले धोनी ने उस वक्त सभी को हैरान कर दिया जब उन्होंने अचानक चेन्नई सुपरकिंग्स की कप्तानी छोड़ दी. धोनी ने ऋतुराज गायकवाड़ को चेन्नई सुपरकिंग्स की बागडोर सौंपी और अब वो बतौर खिलाड़ी आईपीएल 2024 में नजर आएंगे. धोनी इस फैसले के बाद से ही सुर्खियों में बने हुए हैं. वैसे उनके कप्तानी छोड़ने के बाद एक पांच सेकेंड का वीडियो भी है जो उन्हें खबरों में ला चुका है और इसे देखने के बाद फैंस उन्हें सलाम कर रहे हैं.

धोनी का दिल जीतने वाला वीडियो

चेपॉक में चेन्नई सुपरकिंग्स का प्रैक्टिस सेशन चल रहा था. टीम का हर खिलाड़ी जी-जान से प्रैक्टिस में जुटा था और इस दौरान चेन्नई का सपोर्ट स्टाफ खिलाड़ियों के लिए ड्रिंक्स का इंतजाम कर रहा था. इस काम में धोनी ने भी सपोर्ट स्टाफ का हाथ बंटाया. उन्होंने भी ड्रिंक्स के बॉक्स उठाए. धोनी के इसी वीडियो को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं. ये वीडियो है तो पांच सेकेंड का लेकिन धोनी ने सबका दिल जीत लिया है.

धोनी का आखिरी सीजन मुमकिन

धोनी ने जिस अंदाज में कप्तानी छोड़ी है उसे देखकर यही लग रहा है कि ये उनका आखिरी आईपीएल सीजन हो सकता है. धोनी की उम्र 42 साल हो चुकी है और अब उनके अंदर ज्यादा क्रिकेट बचा नहीं है. वैसे संभव तो ये भी है कि ये दिग्गज इस सीजन के बीच में ही आईपीएल को अलविदा कह दे. ऐसे में ये सीजन चेन्नई सुपरकिंग्स टीम और उसके फैंस के लिए काफी इमोशनल है. वो चाहेंगे कि धोनी के लिए वो इस साल भी आईपीएल जीतें.

ऋतुराज की मदद करेंगे धोनी

धोनी भले ही चेन्नई के कप्तान नहीं हैं लेकिन वो इस टीम के मार्गदर्शक होंगे. टीम के नए कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ को जब भी धोनी की मदद की जरूरत होगी ये खिलाड़ी हमेशा उपलब्ध रहेगा. बस यहां सीएसके को ये ध्यान रखना होगा कि कहीं उनका नए कप्तान का फैसला 2022 की तरह फ्लॉप ना हो जाए. जैसे जडेजा को कप्तानी सौंपी गई थी और उसके बाद टीम का हाल बुरा हो गया था उससे बचना जरूरी है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.