Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
UP में दोपह‍िया वाहनों के ल‍िए न‍ियमों में बड़ा बदलाव, 3 महीने के लिए लाइसेंस भी हो सकता है सस्‍पेंड... लालू ने कह दी दिल की बात, अब क्या करेंगे तेजस्वी, तेज प्रताप की घर वापसी फाइनल? UP राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर ट्रैफिक रोके बिना ग्रीन कॉरिडोर बनेगा, किसान पथ तक होना है निर्माण। बांदा परिवहन विभाग में फिटनेस का खेल! पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय...

काम की खबर : अग्निवीर सेना भर्ती के लिए आज से जमा होंगे आनलाइन आवेदन

भोपाल । अग्निवीर सेना भर्ती परीक्षा के लिए 15 जिलों के उम्मीदवार मंगलवार से आनलाइन आवेदन जमा कर सकेंगे। सेना भर्ती कार्यालय भोपाल से मिली जानकारी के अनुसार भर्ती के लिए आनलाइन प्रक्रिया 13 फरवरी से शुरू हो जाएगी, जो कि 23 मार्च तक जारी रहेगी।

सेना भर्ती कार्यालय भोपाल के अनुसार इस दौरान आवेदन अग्निवीर (पुरुष) की जनरल, तकनीकी, क्लर्क, ट्रेडसमैन आठवीं पास, ट्रेडसमैन दसवीं पास, अग्निवीर महिला (सेना पुलिस), नर्सिंग असिस्टेंट, नर्सिंग असिस्टेंट वेट, सिपाही फार्मा, हवलदार एसएसी और धर्मगुरु के पदों के लिए जारी किया जाएगा।

अध‍िकारियों के अनुसार आनलाइन परीक्षा अप्रैल और मई में होने की संभावना है। सेना भर्ती के लिए भोपाल, बैतूल, छिंदवाड़ा, नर्मदापुरम, हरदा, राजगढ, रायसेन, सीहोर, विदिशा, गुना, अशोकनगर, पन्ना, दमोह, नरसिंहपुर और पांढुर्ना के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.