Breaking News in Hindi

कार और ट्रक में भीषण टक्‍कर, 8 लोगों की मौत, एक मासूम गंभीर रूप से घायल

वाराणसी। उत्तर प्रदेश के वाराणसी से एक सड़क दुर्घटना का बड़ा मामला सामने आया है, जिसमें 8 लोगों की मौत होने की खबर मिली है। बता दें कि बुधवार सुबह करीब 7 बजे हुए भीषण सड़क हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई, जबकि एक 3 साल का मासूम गंभीर रूप से घायल है। मासूम को अस्पताल में एडमिट कराया गया है, जहां डॉक्टर उसकी जान बचाने में जुटे हुए हैं। यह सड़क हादसा फूलपुर थाना के करखियाव में उस वक्त हुआ जब तेज रफ़्तार एर्टिगा कार की टक्कर ट्रक से हो गई।

हादसे की जांच में जुटी पुलिस

हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया साथ ही उनके परिजनों को सूचना दे दी गई है। कार में सिर्फ़ एक तीन वर्ष के बच्चे को छोड़ सभी आठ की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि सभी पीड़ित पीलीभीत के निवासी थे। बुधवार सुबह काशी दर्शन के बाद सभी बनारस से जौनपुर जा रहे थे, तभी फूलपुर थाना के करखियाव के पास यह हादसा हुआ। फिलहाल पुलिस हादसे की जांच में जुटी है।

दुघर्टना पर सीएम ने जताया शोक

 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद वाराणसी में हुए सड़क हादसे में हुई जनहानि पर गहरा दुःख प्रकट किया है। सीएम ने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने घायल को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर जिला प्रशासन के अधिकारियों को उसके समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं। साथ ही शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप