Breaking News in Hindi

कार की बोनट पर युवक को चढ़ाकर थाने में घुसा, हैरान रह गई पुलिस

राष्ट्रीय राजधानी से सटे गाजियाबाद में एक हैरान कर देने वाला वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है. इस वीडियो में एक युवक हेलमेट लगाकर ऑल्टो कार की बोनट पर चढ़ा है. वह गाड़ी रुकवाने की कोशिश भी कर रहा है. जबकि कार चालक उसकी एक नहीं सुन रहा. वह कार लेकर सीधा थाने में घुस जाता है. यह घटना गाजियाबाद के शालीमार गार्डन थाने का है. जहां पुलिस ने आरोपी और पीड़ित दोनों से पूछताछ की. पता चला कि इनके बीच लेनदेन का विवाद था.

इसी विवाद में पीड़ित आरोपी को रोकने की कोशिश कर रहा था. पुलिस ने इस मामले में भारतीय न्याय संहिता की धाराओं के तहत आरोपी कार चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है. पुलिस के पीड़ित ने आरोपी को कुछ पैसे दिए थे, लेकिन आरोपी इन पैसों को वापस नहीं कर रहा था. इसी क्रम में 25 जुलाई की देर रात पीड़ित ने आरोपी को शालीमार गार्डन थाने के पास कार से कहीं जाते हुए देख लिए. उसने तुरंत बाइक से पीछा कर उसे रोका और हिसाब चुकता करने को कहा.

बोनट पर बैठाकर थाने में घुसा युवक

आरोपी ने उसे एक बार फिर टरकाने की कोशिश की. ऐसे में पीड़ित भी उसकी गाड़ी की बोनट पर चढ़ गया. कहा कि अब तो हिसाब चुकता करने के बाद ही वह जा सकता है. इतने में आरोपी भी गुस्से में आ गया और उसने पीड़ित को बोनट रहने के बावजूद गाड़ी चला दी. पीड़ित ने भी गाड़ी रुकवाने की कोशिश की, लेकिन जब आरोपी ने गाड़ी नहीं रोकी तो पीड़ित ने मुक्का मार कर कार का शीशा तोड़ दिया. इसके बावजूद आरोपी ने गाड़ी नहीं रोकी, बल्कि वह गाड़ी तेजी से चलाते हुए शालीमार गार्डन थाने में घुस गया.

तीन दिन बाद पुलिस ने दर्ज किया केस

संयोग से यह घटना जिस समय हुई, ठीक उसी समय किसी राहगीर ने वीडियो रिकार्ड कर लिया और बाद में सोशल मीडिया में अपलोड कर दिया. यही वीडियो अब सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है. पुलिस ने बताया कि वीडियो पर संज्ञान लेते हुए आरोपी कार चालक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 281 के तहत उतावलेपन में गाड़ी चलाने, धारा 125 के तहत दूसरे की जान को खतरे में डालने का मुकदमा दर्ज किया है. अब पुलिस अब कार चालक और बोनट पर बैठे युवक की तलाश कर रही है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले...