Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
PM मोदी का 76वां जन्मदिन आज, बोले आशीर्वाद सेवा का संकल्प मजबूत करता है BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास

काली घटाएं, ठंडी हवाएं…UP-राजस्थान में बारिश का अलर्ट, जानें 10 राज्यों का मौसम

दिल्ली-एनसीआर सहित देश के अलग-अलग हिस्सों में मानसून ने दस्तक दे दी है. राजधानी दिल्ली में हल्की बारिश और आसमान में बादल छाए रहने से मौसम सुहावना बना हुआ है. दिल्ली वालों के लिए वीकेंड जबरदस्त रहने वाला है. मैदानी इलाकों के साथ-साथ पहाड़ों पर भी रुक-रुक कर बारिश का मौसम बना हुआ है. बादल और ठंडी हवाओं के कारण लोगों को चिपचिपी गर्मी से राहत मिली हुई है. मौसम विभाग की और से अगले चार दिनों तक दिल्ली में हल्की बारिश की संभावना है. बारिश के कारण कुछ इलाकों में गाड़ियों की आवाजाही में पर भी असर पड़ा है.

मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 5 दिनों तक उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत के इलाकों में गरज के साथ बारिश होने की संभावना है. जम्मू-कश्मीर-लद्दाख-गिलगित-बाल्टिस्तान-मुजफ्फराबाद और पश्चिमी राजस्थान में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है. बारिश का मौसम आने से जहां लोगों को गर्मी से राहत मिली है वहीं, रोज के कामों में थोड़ी मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है.

यूपी में कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग के मुताबिक, आज यानि 6 और 7 जुलाई को लखनऊ, आगरा, अयोध्या में मूसलाधार बारिश की संभावना जताई है. वहीं प्रयागराज, कानपुर, वाराणसी में हल्की बारिश बारिश हो सकती है.

राजस्थान का मौसम

मौसम विभाग के मुताबिक, राजस्थान के चित्तौड़गढ़, अलवर, भीलवाड़ा, में आंधी के साथ हल्की बारिश की संभावना है. मौसम विभाग ने राजधानी जयपुर में 6 जुलाई को तेज बारिश और 7 जुलाई से आने वाले 4 दिनों तक तेज आंधी के साथ हल्की बारिश होने के आसार हैं.

मौसम विभाग के अनुसार, 7 से 9 बीच पश्चिम बंगाल, सिक्किम, बिहार और 7 जुलाई को झारखंड में तेज बारिश के लिए अलर्ट जारी किया है. वहीं 6 से 8 जुलाई को ओडिशा, 5 से 9 जुलाई के दौरान नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में तेज बारिश हो सकती है. आज केरल और माहे, लक्षद्वीप, तटीय कर्नाटक, कोंकण और गोवा, गुजरात राज्य में गरज और बिजली के साथ तेज बारिश के आसार हैं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.