Breaking News in Hindi

कीमत से फीचर्स तक, कौन सा स्कूटर है ज्यादा दमदार?

जब भी बात होती है टू-व्हीलर्स की तो Honda Activa और TVS Jupiter का नाम जुबां पर जरूर आता है. टीवीएस मोटर ने हाल ही में ग्राहकों के लिए टीवीएस जुपिटर का नया मॉडल भारतीय बाजार में ग्राहकों के लिए लॉन्च कर दिया है, कंपनी ने 6.5 मिलियन यूनिट्स बेचने के बाद नेक्स्ट जेनरेशन जुपिटर मॉडल को लॉन्च किया है.

110 सीसी सेगमेंट में TVS Jupiter की मार्केट में सीधी भिड़ंत Honda Activa से होती है, अब ऐसे में नया स्कूटर खरीदने वालों के मन में ये सवाल बार-बार उठता है कि आखिर इनमें से कौन सा स्कूटर खरीदें? आइए जानते हैं कि कीमत, इंजन और फीचर्स, इन तीनों ही सेगमेंट में ये दोनों स्कूटर्स एक-दूसरे से कितने अलग हैं?

TVS Jupiter 110 vs Honda Activa: फीचर्स

टीवीएस जुपिटर में फॉलो मी हेडलैंप, दो हेलमेट को रखने वाला बड़ा बूट स्पेस, वॉयस असिस्ट के साथ नेविगेशन फीचर, इनफिनिटी लाइट बार, कंफर्ट के लिए लंबी सीट, यूएसबी मोबाइल चार्जिंग पोर्ट, लो फ्यूल अलर्ट जैसे फीचर्स मिलेंगे.

एक्टिवा में एनालॉग स्पीडोमीटर, डिजिटल रीडआउट डिस्प्ले, एलईडी लाइटिंग, स्मार्ट फीचर्स जैसे कीलेस रिमोर्ट जैसे फीचर्स मिलते हैं. कागजी तौर पर देखा जाए तो आपको एक्टिवा में जुपिटर की तुलना कम फीचर्स मिलेंगे.

माइलेज और इंजन डिटेल्स

होंडा एक्टिवा में कंपनी ने 110 सीसी सिंगल सिलेंडर एयर क्लूड इंजन दिया है जो CVT गियरबॉक्स के साथ आते हैं और 7.7 bhp की पावर जेनरेट करता है. वहीं, जुपिटर में 113 सीसी का इंजन दिया है जो 7.9bhp की पावर को जेनरेट करता है.

दोनों ही स्कूटर्स को लेकर कंपनी का दावा है कि स्कूटर्स माइलेज के मामले में किसी से कम नहीं है, होंडा एक्टिवा में ESP के साथ 10 फीसदी ज्यादा माइलेज मिलेगा. 113 सीसी इंजन के साथ टीवीएस जुपिटर का नया मॉडल 10 फीसदी ज्यादा माइलेज ऑफर करेगा. रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये स्कूटर्स 60 किलोमीटर तक का माइलेज ऑफर करते हैं.

TVS Jupiter 110 Price in India

टीवीएस जुपिटर के नए 110 सीसी मॉडल की कीमत 73,700 रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है तो दूसरी तरफ होंडा एक्टिवा की कीमत 76 हजार 684 रुपये (एक्स-शोरूम) रुपये से शुरू होती है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप