Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
लोअर बर्थ के नीचे सामान पर किसका हक? योगी आदित्यनाथ सरकार ने 52 प्रमुख नेताओं को दी बुलेटप्रूफ जैकेट, कीमत 10 लाख रुपए.... सीएम योगी के साथ जापानी Gen-Z's.... नंबर-वन लखनऊ के दावों के बीच सामुदायिक केंद्र बना कूड़ा घर.. लखनऊ: घरेलू विवाद ने लिया दर्दनाक फैसला.. UP में दोपह‍िया वाहनों के ल‍िए न‍ियमों में बड़ा बदलाव, 3 महीने के लिए लाइसेंस भी हो सकता है सस्‍पेंड... लालू ने कह दी दिल की बात, अब क्या करेंगे तेजस्वी, तेज प्रताप की घर वापसी फाइनल? UP राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर ट्रैफिक रोके बिना ग्रीन कॉरिडोर बनेगा, किसान पथ तक होना है निर्माण। बांदा परिवहन विभाग में फिटनेस का खेल! पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले

कुएं में गिरी गाय को बचाने उतरे 3 ग्रामीणों की दम घुटने से हुई मौत, मदद करने गए दो लोग हुए बेहोश

सतना। मध्य प्रदेश के सतना जिले में गाय को बचाने के लिए गहरे कुएं में तीन ग्रामीण उतर गए थे। आपको बता दें कि एक-एक कर तीनों की मौत हो गई है। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी, पुलिस ने सभी के शवों को बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। इस दुर्घटना से गांव में शोक का माहौल है। प्राप्त जानकारी के अनुसार नागौद थाना क्षेत्र में आने वाले उमरी गांव में गाय कुएं में गिर गई थी।

जिसको बचाने के लिए तीन ग्रामीण कुएं में उतर गए। इसके बाद तीनों का दम घुटने लगा और उनकी मौत हो गई जब काफी समय बाद भी ग्रामीण बाहर नहीं आए तो उनको निकालने के लिए दो और लोग कुएं में उतरे लेकिन वह दोनों तुरंत बाहर आ गए और बेहोश हो गए।

तब तक नागौद पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। वहीं नागौद एसडीएम एपी द्विवेदी से मिली जानकारी के अनुसार मृतकों के नाम विष्णु ,राम रतन, अशोक सिंह हैं जो उमरी थाना क्षेत्र के नागौद के रहने वाले थे फिलहाल पुलिस अभी मामले की जांच कर रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.