Breaking News in Hindi

कुणाल हत्याकांड में मास्टरमाइंड मौसा के बाद अब लेडी डॉन गिरफ्तार, हुए और नए खुलासे

उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में हुए कुणाल शर्मा मर्डर केस में पुलिस को एक और बड़ी कामयाबी मिली है. हत्यारोपी लेडी डॉन को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. ज्वाइंट सीपी बबलू कुमार ने इसकी जानकारी दी. मामले में कुल चार गिरफ्तारियां हो चुकी हैं. लेडी डॉन फरार चल रही थी. जिसे पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है. लेडी डॉन हरियाणा की रहने वाली है. अब उससे भी पूछताछ की जा रही है. वहीं, परत दर परत यह केस खुलता ही जा रहा है. इस मामले में अब और भी नए खुलासे हुए हैं.

महिला आरोपी ने बताया कि उन्होंने कुणाल की हत्या के बाद उसके शव को ट्रॉली बैग में डालकर पैक कर दिया था. फिर बाद में उसे बुलंदशहर की नहर में जाकर फेंका. दो दिन तक वे लोग कुणाल के शव को कार की डिग्गी में डाकर नोएडा घूमते रहे थे. एक मई को कुणाल का होटल से अपहरण किया गया था. फिर 5 मई को उसकी लाश बुलंदशहर की नहर से मिला था. जांच में कई हत्या के कई कारण सामने आए हैं.

बता दें, कुणाल होटल संचालक कृष्ण शर्मा का बेटा था. आरोपियों ने बताया कि कुणाल की हत्या की वजह पैसों का लेनदेन और होटल का संचालन पाना तो था ही. लेकिन इसी के साथ एक और कारण भी था, जिसके चलते आरोपियों ने कुणाल का पहले अपहरण किया फिर उसे मार डाला. यह कारण था कि कुणाल ने आरोपी हिमांशु को गाली दे दी थी. बस यही बात हिमांशु बर्दाश्त नहीं कर पाया. उधर कुणाल का मौसा (रिश्तेदार) मनोज भी चाहता था कि अगर कुणाल को रास्ते से हटा दिया जाए तो होटल का संचालन उसे मिल जाएगा.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
UP में दोपह‍िया वाहनों के ल‍िए न‍ियमों में बड़ा बदलाव, 3 महीने के लिए लाइसेंस भी हो सकता है सस्‍पेंड... लालू ने कह दी दिल की बात, अब क्या करेंगे तेजस्वी, तेज प्रताप की घर वापसी फाइनल? UP राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर ट्रैफिक रोके बिना ग्रीन कॉरिडोर बनेगा, किसान पथ तक होना है निर्माण। बांदा परिवहन विभाग में फिटनेस का खेल! पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय...