Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
PM मोदी का 76वां जन्मदिन आज, बोले आशीर्वाद सेवा का संकल्प मजबूत करता है BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास

मोबाइल चोरी के आरोप में दो युवकों को पुलिसकर्मी ने हाथ बांधकर पीटा, वीडियो वायरल..

बैतूल। मध्य प्रदेश के बैतूल जिले में पुलिस की बर्बरता का एक और मामला सामने आया है। यहां पर साप्ताहिक बाजार में मोबाइल चोरी के आरोप में दो युवकों के हाथ बांधकर पुलिस कांस्टेबल बेरहमी से पीटते दिखाई दे रहा है। वीडियो मोहदा थाना क्षेत्र के देसली साप्ताहिक बाजार का बताया जा रहा है। युवकों पर बाज़ार में मोबाईल चोरी करने का आरोप था। जिसके बाद दामजीपुरा चौकी के कांस्टेबल ने युवकों के हाथ बांधकर हौज़ पाईप से बेरहमी से पिटाई करते दिखाई दे रहे हैं।

पिटाई के दौरान युवक रोते रहे लेकिन पुलिसकर्मी उनकी पिटाई करता रहा। पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। आपको बता दें कि यह वीडियो बैतूल जिले के मोहदा थाना इलाके का है। वीडियो में दिखाई दे रहे हेड कांस्टेबल कामता प्रसाद को सस्पेंड कर दिया गया है।

हेड कांस्टेबल ने दोनों युवकों की पुलिसिया पाइप से जमकर मारपीट की युवक चीखते रहे। पुलिसकर्मी उनको पीटता रहा। आपको बता दें की मोबाइल चोरी की घटना के बाद लोगों ने पहले डायल 100 को फोन लगाया लेकिन डायल 100 नहीं आई फिर उसके बाद चौकी पर फोन लगाया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद हेड कांस्टेबल को एसपी ने सस्पेंड कर दिया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.