Breaking News in Hindi

कूनो पार्क की सीमा लांघ शिवपुरी पहुंचा चीता अग्नि, वायु के साथ जंगल में छोड़ा गया था

श्योपुर। पांच माह बाद रविवार को खुले जंगल में छोड़े गए नर चीता अग्नि कूनो नेशनल पार्क की सीमा से बाहर निकल गया है। चीता ट्रेकिंग टीम को फिलहाल उसकी लोकेशन शिवपुरी जिले के पोहरी सतनवाड़ा रेंज में मिल रही है। बता दें कि रविवार को अग्नि के साथ नर चीते वायु को भी अहेरा गेट क्षेत्र जोन में छोड़ा गया था। दोनों चीते हमेशा एक साथ रहते थे, इसलिए उन्हें एक साथ ही छोड़ा गया। लेकिन, वे अभी अलग-अलग घूम रहे हैं।

शुक्रवार सुबह या गुरुवार रात से अग्नि कूनो पार्क की सीमा से बाहर निकल गया। शुक्रवार को वह श्योपुर के कराहल के आवदा गांव के नजदीक रिहाइशी इलाके में पहुंच गया था। शनिवार को शिवपुरी के पोहरी इलाके के सतनवाड़ा रेंज में वह पहुंचा। इस जंगल से कुछ ही दूरी पर रिहाइशी इलाका भी है। कूनो वनंडल श्योपर और पोहरी वन मंडल की टीमें लगातार उस पर नजर बनाई हुई हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
PM मोदी का 76वां जन्मदिन आज, बोले आशीर्वाद सेवा का संकल्प मजबूत करता है BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास