Breaking News in Hindi

कूलर की हवा के लिए भिड़ गए बाराती, दुल्हन बोली- अब नहीं करूंगी शादी… रात भर मिन्नतें करता रहा दूल्हा

उत्तर प्रदेश के बलिया में एक शादी सिर्फ बारातियों की हरकत के कारण टूट गई. यहां जब सात फेरे लेने की रस्म चल रही थी तो बाराती अचानक से कूलर की हवा के लिए लड़ने लगे. इतना हंगामा हुआ कि दुल्हन ने तुरंत शादी तोड़ दी. कहने लगी कि अब वो यह शादी नहीं करेगी. दूल्हे ने इस पर दुल्हन को मनाने की तमाश कोशिशें की. लेकिन दुल्हन जिद पर अड़ी रही. कहने लगी कि तुम बारात वापस ले जाओ.

दुल्हन नहीं मानी तो बारातियों और घरातियों में भी लड़ाई हो गई. मामला पुलिस तक जा पहुंचा. थाने में भी दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए. दूल्हा बोला- मुझे इसी लड़की से शादी करनी है. लेकिन दुल्हन थाने में भी यही कहती रही कि वो यह शादी नहीं करेगी. बस फिर क्या था. थक हारकर बारात को बिना दुल्हन खाली हाथ लौटना पड़ गया.

कूलर की हवा के लिए लड़ाई

घटना बुधवार की है. यहां गाजे बाजे के साथ एक घर में बारात आई. घरातियों ने बारात का स्वागत किया. दूल्हा दुल्हन की जयमाल की रस्म हुई. इसके बाद बारी थी मंडप पर सात फेरे लेने की. तभी अचानक से बारात में आए कुछ लोग आपस में भिड़ गए. दरअसल, वहां एक कूलर रखा था. कुछ बाराती उसे अपनी तरफ कर दे रहे थे ताकि उन्हें हवा आए. तो कुछ बाराती उसे अपनी तरफ कर रहे थे. बस फिर उनके बीच बस कूलर की हवा को लेकर बहसबाजी और मारपीट शुरू हो गई.

दुल्हन भी वहां खड़े-खड़े बारातियों का ये तमाशा देख रही थी. दुल्हन को बारातियों की ये हरकत इतनी बुरी लगी कि उसने शादी ही तोड़ दी. बोली कि अब यह शादी उसे नहीं करनी. यह सुनकर दूल्हा मानो उदास हो गया. वो दुल्हन के समझाने लगा. बोला- शादी में कभी कबार ऐसा हो जाता है. लेकिन दुल्हन नहीं मानी. दूल्हा रात भर दुल्हन को मनाता रहा. फिर भी दुल्हन सात फेरे लेने को राजी न हुई.

नहीं निकला कोई समाधान

इसके बाद घराती और बारातियों में भी लड़ाई शुरू हो गई. मामला थाने तक जा पहुंचा. वहां भी इसका कोई समाधान नहीं निकला. दूल्हा तो शादी करना चाह रहा था. लेकिन दुल्हन इसके लिए राजी नहीं थी. फिर थक हारकर बारात को खाली हाथ लौटना पड़ा.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन