Breaking News in Hindi

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का रायपुर दौरा आज चुनावी तैयारियों का लेंगे जायजा

रायपुर। CG Election 2023 चुनावी वर्ष में लगातार केंद्रीय नेताओं का छत्तीसगढ़ में दौरा जारी है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 22 जुलाई को रायपुर आएंगे। पार्टी सूत्रों के मुताबिक शाह यहां चुनावी तैयारियों की समीक्षा करेंगे। एक महीने के भीतर शाह का यह प्रदेश में तीसरा दौरा होगा। वे घोषणा पत्र समिति के सदस्यों ,भाजपा के वरिष्ठ नेताओं से चर्चा करेंगे। इसके बाद आगे चुनावी रणनीति क्या होगी, इसके लिए कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन देंगे।

शनिवार को भाजपा की बेहद महत्वपूर्ण बैठक प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में आयोजित होगी। इस बैठक में अमित शाह के अलावा भाजपा के प्रदेश व चुनाव प्रभारी ओम माथुर, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री एवं चुनाव सह प्रभारी मनसुख मंडाविया,भाजपा छत्तीसगढ़ के सह प्रभारी नितिन नबीन भी शामिल होंगे। इससे पहले केंद्रीय गृहमंत्री 22 जून को दुर्ग में आयोजित सभा में शामिल हुए थे। इसके बाद पांच जुलाई को भाजपा के प्रदेश भाजपा कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे में पदाधिकारियों की उच्च स्तरीय बैठक ली थी।

पांच जुलाई को देर रात तक चली बैठक में अमित शाह ने प्रदेश पदाधिकारियों को कई जिम्मेदारियां सौंपी थीं। इसकी प्रोग्रेस रिपोर्ट भी आज पदाधिकारियों से मांगी जाएगी। प्रत्याशियों को लेकर गुणा-भाग इस बैठक में देखने को मिल सकता है। साथ ही भाजपा के 90 विधानसभा में सत्ताधारी पार्टी के खिलाफ आरोप तलाशने के अभियान सहित अन्य मुद्दों पर चर्चा की जाएगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप