Breaking News in Hindi

केंद्रीय जेल भैरवगढ़ में 19 हजार रुपये ले जाते हुए जेल प्रहरी को पकड़ा

उज्जैन । केंद्रीय जेल भैरवगढ़ में जेल प्रहरी गड़बड़ी में लिप्त हैं। जेल के अंदर रुपये ले जाने पर प्रतिबंध के बाद भी प्रहरी लगातार रुपये लेकर जाते हुए पकड़ा रहे हैं। शनिवार सुबह जेल के मुख्य द्वार पर जांच के दौरान एक प्रहरी की जेब से 19 हजार रुपये मिले हैं। जेल अधीक्षक ने विभागीय कार्रवाई के आदेश जारी किए हैं। जेल नियमों के तहत जेल के अंदर रुपये लेकर जाना गैर कानूनी है। एक माह पूर्व भी एक प्रहरी दस हजार रुपये ले जाते हुए पकड़ाया था। उसे निलंबित किया गया था।

जेल अधीक्षक मनोज साहू ने बताया कि शनिवार सुबह जेल में ड्यूटी के लिए प्रहरी जा रहे थे। सभी की अंदर जाने से पहले बाहर चेकिंग की जाती है। जांच में जेल प्रहरी राधेश्याम रावल के पास 19 हजार रुपये नकद मिले हैं। इस पर रुपये जब्त कर उससे पूछताछ की जा रही है।

आशंका है कि रुपये अंदर किसी कैदी को दिए जाने थे। जेल अधीक्षक का कहना है कि विभागीय जांच की जा रही है। दोषी पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। बता दें कि 25 फरवरी को भी जेल में ड्यूटी के लिए जाने के दौरान जेल प्रहरी तेजवीरसिंह के पास दस हजार रुपये मिले थे। जेल अधीक्षक ने उसे निलंबित कर दिया था। इसके पूर्व भी प्रहरी जेल के अंदर मादक पदार्थ ले जाते हुए पकड़े गए हैं। उनके खिलाफ भी केस दर्ज किए गए हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले...