Breaking News in Hindi

कैलिफोर्निया में भारतीय-अमेरिकी दंपति और जुड़वां बेटों की घर में संदिग्ध अवस्था मिली लाश

नई दिल्ली: केरल का एक भारतीय मूल का परिवार अमेरिका के कैलिफोर्निया में अपने घर पर मृत पाया गया। पीड़ितों की पहचान 42 वर्षीय आनंद सुजीत हेनरी, उनकी 40 वर्षीय पत्नी एलिस प्रियंका और उनके 4 वर्षीय जुड़वां बच्चे नूह और नीथन के रूप में की गई है। पुलिस को ये शव तब मिले जब परिवार के एक रिश्तेदार ने  घर में फोन किया और किसी ने जवाब नहीं दिया।

भारतीय-अमेरिकी जोड़े, आनंद और ऐलिस, बाथरूम के अंदर बंदूक की गोली के घाव के साथ मृत पाए गए। वहीं, जुड़वां बच्चे एक कमरे में मृत पाए गए, उनकी मौत के कारण की अभी भी जांच चल रही है।

पुलिस ने कहा, “घऱ पहुंचने के बाद अधिकारियों को कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली वहीं, एक खुली खिड़की में अधिकारी घर में दाखिल हुए और चार लोगों को मृत
अवस्था में पाया जिसमें माता-पिता और दो बच्चे थे। बाथरूम से एक 9 एमएम की पिस्तौल और एक लोडेड मैगजीन बरामद की गई। पुलिस को प्रारंभिक जांच में आत्महत्या का मामला दिख रहा है।

सैन मेटो पुलिस विभाग ने एक बयान में कहा, “इस समय हमारे पास जो जानकारी है, उसके आधार पर यह एक अलग घटना प्रतीत होती है, जिससे जनता को कोई खतरा नहीं है क्योंकि हमें विश्वास है कि जिम्मेदार व्यक्ति घर के भीतर ही मौजूद था।”

मूल रूप से केरल का रहने वाला यह परिवार पिछले 9 वर्षों से संयुक्त राज्य अमेरिका में रह रहा था। आनंद, एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर, और ऐलिस, एक वरिष्ठ विश्लेषक, दो साल पहले न्यू जर्सी से सैन मेटो काउंटी में स्थानांतरित हो गए थे।  अदालत के रिकॉर्ड के अनुसार, आनंद ने दिसंबर 2016 में तलाक के लिए अर्जी दी थी, लेकिन अदालत में अलगाव की प्रक्रिया नहीं चल पाई। शवों को सैन मेटो काउंटी कोरोनर की हिरासत में ले लिया गया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन