Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
PM मोदी का 76वां जन्मदिन आज, बोले आशीर्वाद सेवा का संकल्प मजबूत करता है BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास

कैसा था वो होर्डिंग जिसने मुंबई में मचा दिया कोहराम, 14 लोगों की ले ली जान-पेट्रोल पंप तबाह

मुंबई में आंधी और तूफान ने जमकर कोहराम मचाया. मौसम ने ऐसी करवट बदली कि लोगों की जान पर बन आई. कई जगह लोहे के बड़े-बड़े टावर गिर गए, तो घाटकोपर में पेट्रोल पंप पर गिरे बिलबोर्ड से 14 लोगों की मौत हो गई. मौसम विभाग ने आंधी-तूफान का अलर्ट जारी किया था, लेकिन ये अंदाजा नहीं था कि शहर में तूफान इस कदर तबाही मचा देगा. एनडीआरएफ का कहना है कि इस हादसे में 88 लोग घायल हुए हैं, जिनमें से 74 को बचा लिया गया.

तेज हवाओं की वजह से होर्डिंग गिर गई और चीख-पुकार मच गई. हादसे को लेकर दिल दहला देने वाली तस्वीरें सामने आईं. करीब पांच बजे शाम तूफानी हवा के बीच होर्डिंग पेट्रोल पंप पर गिरी, जिसके नीचे 80 से ज्यादा लोग दब गए. सुबह तक मलबा हटाने का काम जारी रहा. हालांकि अब रेस्क्यू ऑपरेशन पूरा हो गया है. हादसे के बाद होर्डिंग मालिक भावेश भिड़े सहित अन्य लोगों पर पंत नगर पुलिस स्टेशन में केस दर्ज किया गया है.

100 फीट ऊंचा था बिल बोर्ड

होर्डिंग के नीचे दबे लोगों को बाहर निकालने के लिए NDRF की टीम ने मोर्चा संभाला और क्रेन व गैस कटर मशीन के जरिए रेस्क्यू कर लोगों बाहर निकाला. सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से 31 घायलों की प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी कर दी गई. NDRF के साथ राहत बचाव की टीम ने 88 लोगों का रेस्क्यू किया. बताया गया है कि पेट्रोल पंप पर गिरने वाला बिल बोर्ड 100 फीट ऊंचा था और उसका वजन 250 टन से ज्यादा था.

घाटकोपर हादसे पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने मृतकों के परिजनों को पांच-पांच लाख की आर्थिक मदद का ऐलान किया. साथ ही साथ उन्होंने भरोसा दिलाया कि दोषियों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया जाएगा. इसके अलावा शिंदे सरकार ने घटना को लेकर हाई लेवल जांच के आदेश दिए हैं.

मुंबई में बारिश और तूफान की तबाही से अफरातफरी

BMC ने इस मामले में कहा है कि होर्डिंग अवैध तरीके से लगाया गया था. इसमें BMC ने एक निजी कंपनी के खिलाफ मामला दर्ज करा दिया है. बिलबोर्ड गिरने के बाद पेट्रोल पंप की छत तहस-नहस हो गई. मुंबई में बारिश और तूफान के बीच हर तरफ अफरातफरी देखने को मिली. मुंबई एयरपोर्ट पर 66 मिनट के लिए फ्लाइट्स रद्द कर दी गईं. ठाणे में बीच सड़क ही कई गाड़ियां पलट गईं. कई जगह बिजली के तार टूट गए रेलवे सेवा, मेट्रो सेवा प्रभावित हुई. बारिश और तूफान के इस कहर से हर कोई सन्न है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.