Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप चीनी के दाम बढ़ने की मुख्य वजह क्या है ? लोअर बर्थ के नीचे सामान पर किसका हक? योगी आदित्यनाथ सरकार ने 52 प्रमुख नेताओं को दी बुलेटप्रूफ जैकेट, कीमत 10 लाख रुपए.... सीएम योगी के साथ जापानी Gen-Z's....

सलमान खान फायरिंग केस में बड़ा अपडेट, हरियाणा से पकड़ा गया छठवां आरोपी

Salman khan firing case: सलमान खान हाउस फायरिंग मामले में नया अपडेट आया है. मुंबई पुलिस ने इस मामले में लॉरेंस गैंग के एक और आरोपी को पकड़ लिया है. इस मामले में मुंबई पुलिस की ये 6वीं गिरफ्तारी है. इस केस को एक महीने से ऊपर का समय हो गया है और पुलिस हर छोटे-बड़े पहलुओं को गौर कर रही है. जिस शख्स को पुलिस ने पकड़ा है उसका नाम हरपाल सिंह है और उसे हरियाणा के फरीदाबाद से पकड़ा गया है. शख्स की आज MCOCA कोर्ट में पेशी भी होगी.

लॉरेंस गैंग से कनेक्शन

आरोपी का नाम हरपाल सिंह है और ये शख्स 34 साल का है. शख्स को उसके होमटाउन से ही मुंबई क्राइम ब्रांच की टीम ने गिरफ्तार किया है. मंगलवार सुबह ही हरपाल सिंह को मुंबई लाया जाएगा और MCOCA कोर्ट में पेश किया जाएगा. पुलिस को पूछताछ के दौरान हरपाल की जानकारी मिली. सोर्स के मुताबिक जब पुलस इस केस में पकड़े गए लॉरेंस गैंग के ही एक और अपराधी मोहम्मद रफीक चौधरी से पूछताछ कर रही थी तो उस दौरान ही पुलिस को हरपाल सिंह का पता लगा. हरपाल ने ही रफीक को सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग करने के लिए 2 से 3 लाख रुपये दिए थे.

बिश्नोई समाज ने क्या कहा?

बता दें कि मामले में नया मोड़ तब आया जब इस केस पर बिश्नोई समाज की ओर से रिएक्शन आया. हाल ही में सलमान खान की एक्स गर्लफ्रेंड सोमी अली ने सलमान की ओर से बिश्नोई समाज से माफी मांगी और सलमान की सेफ्टी को लेकर कन्सर्न राइज किया. लेकिन बिश्नोई समाज ने उनकी माफी को ठुकरा दिया. बल्कि उन्होंने साफ तौर पर ये कह दिया कि अगर सलमान खान आकर माफी मांग लें तो बिश्नोई समाज अपने नियमों के आधार पर उन्हें माफ कर सकता है. मामले की बात करें तो करीब एक महीना पहले सलमान खान के घर गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर तड़ाके सुबह फायरिंग हुई थी. उसके बाद से पुलिस-प्रशासन ने सख्ती दिखाई और इसकी जांच क्राइम ब्रांच को सौंप दी.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.