Breaking News in Hindi

कौन है राजीव नयन? UP सिपाही भर्ती पेपर लीक मामले में अरेस्ट, नोएडा में छिपा था

उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती पेपर लीक मामले के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया गया है. एसटीएफ मेरठ की यूनिट ने मुख्य आरोपी राजीव नयन मिश्रा को गिरफ्तार किया है. राजीव मिश्रा पेपर लीक मामले में फरार चल रहा था. उसे नोएडा के परी चौक से गिरफ्तार किया गया है. STF ने इस मामले में 54 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है. उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 17 और 18 फरवरी 2024 को आयोजित की गई थी. पेपर लीक होने की वजह से इन्हें निरस्त कर दिया था.

यूपी एसटीएफ ने मुखबिर की सूचना के आधार पर यूपी पुलिस आरक्षी परीक्षा का पेपर लीक करने वाले मुख्य आरोपी राजीव नयन मिश्रा पुत्र स्व. दीनानाथ मिश्रा निवासी ग्राम अमोरा थाना मेजा प्रयागराज को गिरफ्तार किया है. वर्तमान में राजीव भरत नगर जेके रोड भोपाल में रह रहा था. वह इससे पहले एनएचएम घोटाले में ग्वालियर और यूपी टेट पेपर लीक में कौशांबी से जेल जा चुका है.

गुरुग्राम के रिजॉर्ट में पढ़वाया था पेपर

एसटीएफ ने आरोपी राजीव नयन मिश्रा से पूछताछ की. पूछताछ में सामने आया कि राजीव ने गुरुग्राम के अलावा मध्य प्रदेश के रीवा के भी एक रिजॉर्ट में अपने गैंग के साथ पुलिस भर्ती अभ्यर्थियों को पेपर पढ़वाया था. गुरुग्राम के एक रिजॉर्ट में एक हजार से ज्यादा अभ्यर्थियों को पुलिस भर्ती एग्जाम से पहले पेपर पढ़वाया गया था. इस मामले में एसटीएफ ने गुरुग्राम से नेचर वैली रिजॉर्ट के मालिक सतीश धनकड़ को गिरफ्तार किया था.

फरार चल रहा था राजीव नयन मिश्रा

इससे पहले प्रयागराज के अभिषेक कुमार शुक्ला, मिर्जापुर के शिवम गिरि और भदोही के रोहित कुमार पाण्डेय को गिरफ्तार किया था. तीनों आरोपी टीसीआई एक्सप्रेस कंपनी में पहले काम किया करते थे. इस मामले के मास्टरमाइंड और मुख्य आरोपी रवि अत्री और राजीव नयन मिश्रा फरार चल रहे थे. एसटीएफ ने राजीव को गिरफ्तार कर लिया है. पेपर लीक में आरोपी शिवम गिरी ने ट्रैंक बॉक्स की फोटो खींच कर अभिषेक कुमार शुक्ला को भेजी थी. अभिषेक ने उसे रवि अत्री को भेज दिया था. पेपर लीक सकुशल होने पर 15 से 20 लाख रुपए तय किए गए थे

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप चीनी के दाम बढ़ने की मुख्य वजह क्या है ? लोअर बर्थ के नीचे सामान पर किसका हक? योगी आदित्यनाथ सरकार ने 52 प्रमुख नेताओं को दी बुलेटप्रूफ जैकेट, कीमत 10 लाख रुपए....